Bhoomipujan program, the rules of the corona rules have been broken

    Loading

    कल्याण. कोरोना (Corona)की बढ़ती महामारी को रोकने के लिए सरकार द्वारा बनाए गए कोरोना नियम (Rules) की धज्जियां आम नागरिक तो कम राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं के साथ ही विधायक भी उड़ाते दिखाई पड़ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला डोंबिवली (Dombivali) में सामने आया है जहां राज्य सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए डोंबिवली के भाजपा विधायक रविंद्र चव्हाण (BJP MLA Ravindra Chavan) और उनके कार्यकर्ताओ ने एक भूमिपूजन का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें भारी भीड़ जुटाई गई।

    विधायक रविन्द्र चव्हाण द्वारा किए गए भूमिपूजन कार्यक्रम   में जुटी भीड़ का एक फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है, जिससे उक्त राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ ही विधायक रविंद्र चव्हाण की कार्यप्रणाली एवं कानून और जनता के प्रति जबावदारी पर सवाल उठा रहे हैं और कहा जा रहा है कि जब केंद्र की सत्ता पर काबिज राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारी और विधायक ही नियम कानूनों की धज्जियां उड़ाएंगे तो कोरोना महामारी पर अंकुश कैसे लग सकेगा। 

    पुलिस और मनपा से कार्रवाई की मांग

    गौरतलब है कि इससे पहले भी भीड़ इकट्ठा करने के आरोप में स्थानीय पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके बावजूद भूमिपूजन के कार्यक्रम में भाजपा विधायक भीड़ का हिस्सा बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह कानून की अवहेलना नहीं तो और क्या हैं? उक्त लोगों पर भी पुलिस को वही कार्रवाई करनी चाहिए जैसी एक आम नागरिक साथ मनपा और पुलिस प्रशासन द्वारा  की जा रही हैं। आम आदमी की शासन- प्रशासन से ऐसी अपील हैं।