विश्व दिव्यांग दिवस पर भाजपा ने दिव्यांगों को बांटा जरूरी सामान

Loading

कल्याण. विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर कल्याण पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय मोरे की तरफ से कल्याण पूर्व  चक्कीनाका परिसर में स्थित स्वराज्य जनसंपर्क कार्यालय में गुरुवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया.

इस कार्यक्रम में जरूरतमंद दिव्यांग भाई-बहनों को विधायक गणपत गायकवाड़ एवं कल्याण भाजपा जिला अध्यक्ष  शशिकांत कांबले, अपंग विकास महासंघ के अध्यक्ष अशोक भोईर, मंगेश पवार, माधुरी क्षीरसागर, लक्ष्मण शिर्के के हाथों जरूरी साहित्य व जरूरी सामान वितरित किया गया.    

इस अवसर पर पूर्व सभापति सुभाष म्हस्के, महिला शहर अध्यक्ष प्रिया जाधव, प्रमोद जलगांवकर, दीपक गायकवाड़, अरुण दिघे, नितेश म्हात्रे, छगन शिंदे, वंदना मोरे, गुड्डू खान, नितिन शिंदे आदि के साथ ही कल्याण पूर्व मंडल भाजपा के सभी लोकप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं सभी मोर्चा-आघाड़ी के अध्यक्ष, वार्ड  अध्यक्ष, पदाधिकारी व कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिग, फेस मास्क का इस्तेमाल करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित रहे.