महिला अत्याचार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

  • महिला सुरक्षा के लिए कड़ा कानून बनाने की मांग

Loading

कल्याण. महाराष्ट्र राज्य में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ निषेध व्यक्त करते हुए कल्याण में भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से तहसीलदार कार्यालय पर मोर्चा ले जाकर निषेध प्रदर्शन किया गया. कल्याण जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा व नगरसेविका रेखा राजन चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधण्डल ने राज्य की अघाड़ी सरकार द्वारा  महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़ा कानून बनाने की मांग ज्ञापन के माध्यम से की गई.

इस अवसर पर भाजपा विधायक रविन्द्र चव्हाण, जिला अध्यक्ष  शशिकांत कांबळे के साथ भाजपा पदाधिकारी और भारी संख्या में  महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही.आंदोलन कारियों ने कहा कि राज्य की महाविकास आघाडी सरकार के समय में महाराष्ट्र में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है. भाजपा महिला मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश ने प्रत्येक घटना कि गंभीरता पूर्ण जानकारी लेकर घटना की प्रत्यक्ष रूप से पड़ताल कर पैरवी की है और पीडित महिला के परिवार की तरफ से स्थानीय पुलिस स्टेशन में मुलाकात कर कारवाई आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.