भाजपा ओबीसी मोर्चा ने मनाया ‘सेवा सप्ताह’

Loading

उल्हासनगर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर ‘सेवा सप्ताह’ के रूप में मनाया गया है. इसी कड़ी में उल्हासनगर जिला भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ ने भी ‘सेवा सप्ताह’ के माध्यम से अनेक सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया. 

ओबीसी मोर्चा ठाणे-पालघर मंडल के उपाध्यक्ष उमेश सोनार, ओबीसी  मोर्चा उल्हासनगर जिला अध्यक्ष सुभाष तानवडे और महिला मोर्चा अध्यक्षा स्नेहलता कलशेट्टी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उल्हासनगर मनपा संचालित स्कूल क्रमांक 23 और 26 में सप्ताह का समापन शनिवार को हुआ. समापन के अवसर पर उल्हासनगर जिला भाजपा अध्यक्ष जमुनादास पुरसवानी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी  और मनपा के वरिष्ठ नगरसेवक महेश सुखरमानी, पूर्व महापौर मीना आयलानी, महिला अध्यक्ष मंगला चांडा, जिला उपाध्यक्ष भास्कर मिश्रा, ओबीसी मोर्चा ठाणे पालघर मंडल उपाध्यक्ष उमेश सोनार, जिला उपाध्यक्ष  श्रीकृष्ण पुजारी,  सदाड़ी पुजारी,  कामगार सेल के अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्रा, मंडल संख्या 1 के अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, जिला सचिव पूजा पंजाबी, ओबीसी मोर्चा के जिला महासचिव मंगेश केणे, उमेश पंडित, रघुनाथ ओवलेकर,  जिला सचिव मनीषा जाधव, महिला महासचिव भावना पेडणेकर, सुनीता झा  डोंगरे, गीता परदेशी, रेशमा पवार, शोभा अगने, संतोष सानप अध्यक्ष मंडल संख्या 4, ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.