भाजपा पदाधिकारियों ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को बांटे फल

Loading

कल्याण. विधायक रविंद्र चव्हाण के जन्मदिन के अवसर पर डोंबिवली पश्चिम भाजपा उभा मोर्चा के शहर अध्यक्ष सुनील शुक्ला सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने वृद्धाश्रम जाकर बुजुर्गों को फल वितरित किए और वृद्धाश्रम में ही भाजपा विधायक चव्हाण का जन्मदिन मनाकर उनके दीर्घायु की कामना की.

डोंबिवली पश्चिम शहर भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष सुनील सिंह, डोंबिवली पश्चिम भाजपा  मंडल  अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, मीडिया प्रमुख हर्षद सुर्वे, भाजपा महिला  उपाध्यक्ष शोभा सावंत, राम शर्मा, अनिल सोनकर आदि भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने डोंबिवली कोपर क्रॉस रोड स्थित संध्याछाया बृद्धाश्रम में जाकर बुजुर्गों को खासकर बुजुर्ग महिलाओं को फल वितरित किए और विधायक रविंद्र चव्हाण को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते  हुए उनके दीर्घायु होने की कांमना की.