भाजपा द्वारा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

Loading

कल्याण. भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा अपने घरों तथा कार्यालयों के सामने महाराष्ट्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया गया. कल्याण डोंबिवली में पूर्व मंत्री रवींद्र चव्हाण, कल्याण पूर्व विधायक गणपत गायकवाड़, नरेंद्र पवार, दिनेश दुबे, विजय उपाध्याय, विक्रम तरे, मनोज राय व अन्य लोगों द्वारा आवश्यक दूरी का पालन करते हुए इस विरोध प्रदर्शन को अंजाम दिया गया, महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या, मजदूरों की दयनीय स्थिति तथा स्वास्थ्य सेवाओं में आभाव को लेकर यह विरोध दर्ज कराया गया.

 पूर्व उप महापौर तथा वर्तमान नगरसेवक  विक्रम (विक्की) तरे नें कहा कि महाराष्ट्र सरकार हो या कल्याण डोंबिवली मनपा में सरकार दोनों ही नागरिकों को परेशानी में डालने का काम कर रही हैं, कल्याण डोंबिवली मनपा प्रशासन द्वारा इतनी बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज मिलने के बाद भी कोई ठोस कदम नही उठाए जा रहे हैं, प्रशासन लापरवाह बना हुआ है, मजदूरों को मसाला भात देकर मनपा अपनी पीठ थपथपा रही है. इसी कारण आज सभी कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी इस तरह से विरोध दर्ज करा रहे है.

वहीं नगरसेवक मनोज राय ने कहा कि वर्तमान सरकार से पूरा महाराष्ट्र त्रस्त है, सरकार को नीतियों में बदलाव करके इस गंभीर संकट के समय नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाना चाहिए.