पनवेल मनपा क्षेत्र में चीनी वस्तुओं का बहिष्कार गरमाया

Loading

आत्मनिर्भर भारत के लिए भाजपा का प्रोत्साहन

नवी मुंबई. गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों के साथ की गयी चीन की हैवानियत के बाद देश भर में गुस्से का माहौल है. चीनी वस्तुओं के बहिष्कार हो रहा है. रायगड़ उत्तर जिले में भाजपा ने इसे अभियान के तौर पर चालू किया है. जिलाध्यक्ष प्रशांत ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ता स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग एवं आत्मनिर्भर भारत पर जोर दे रहे हैं.

युवा मोर्चा कार्यकर्ता जिले के नौजवानों में स्वदेशी उत्पादों को अपनाने एवं चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के लिए प्रेरित कर रहे हैं. युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मयुरेश नेतकर के नेतृत्व में भाजपा ने विशेष सोशल मीडिया अभियान भी तैयार किया है जिसके जरिए भारतीय कंपनियों के सामानों को प्रोत्साहित किया जाएगा जबकि विदेशी खासकर चीनी वस्तुओं को  न खरीदने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा.