Policeman hit couple with vehicle, case registered

    Loading

    कल्याण. कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (Kalyan-Dombivali Municipal Corporation) क्षेत्र में गुरुवार को नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) लगने के बाद पुलिस (Police) ने 16 व्यापारियों पर फौजदारी मुकदमा दर्ज किया है। जिन व्यापारिक प्रतिष्ठानों  पर कार्रवाई की गई है, उनमें सत्यम बार, बीकानेर स्वीट्स और वायलेनगर में भरकादेवी आईसक्रीम सेंटर सहित कुल 16 दुकान मालिक शामिल हैं। 

    गौरतलब हो कि बढ़ती कोरोना मरीजों (Corona Patients) की संख्या को देखते हुए केडीएमसी प्रशासन (KDMC Administration) ने दुकानों (Shops) को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक खोलने की अनुमति दी है। उसी तरह बार एवं रेस्टोरेंट को कुछ शर्तों के साथ रात 11 बजे तक परमीशन दी गई है। पहले ही दिन गुरुवार शाम 7 बजे के बाद और शुक्रवार सुबह 6 बजे तक कोविड नियमों का उलंघन करने वाले 16 व्यापारिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

     कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन की हद में सर्वाधिक 13 मामले दर्ज 

    बताया जाता है कि वायले नगर में कशिश पार्क के पास भरकादेवी आईसक्रीम सेंटर की कई शिकायतें मिली थी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की है। कल्याण पुलिस के अनुसार कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन की हद में 13, बाजारपेठ की हद में 2 और खड़गपाड़ा पुलिस स्टेशन की हद में 1 मामला दर्ज किया गया हैं। कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन की हद में सर्वाधिक 13 मामले दर्ज हुए हैं, जहां कोविड नियमों का उलंघन किया गया है। ऐसी जानकारी कल्याण पुलिस प्रशासन द्वारा दी गई हैं।