Six Congress MLAs resign in Manipur

Loading

कल्याण. डोंबिवली पूर्व पलावा एक्सपेरिया मॉल के सामने स्थित लोढ़ा हेवेन में कांग्रेस जिला अध्य्क्ष सहित अन्य कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में रविवार की सुबह साढ़े 11 बजे कांग्रेस पार्टी के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन होगा. ऐसी जानकारी कल्याण डोंबिवली कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष पॉली जेकब ने पत्रकारों को दी है.

कांग्रेस सेवादल के कल्याण डोंबिवली जिला अध्यक्ष पॉली जेकब ने बताया कि रविवार की सुबह साढ़े 11 बजे  पलावा एक्सपेरिया मॉल के सामने लोढ़ा हेवेन स्थित चंद्रेश कुंज बिल्डिंग सी/1 में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सचिन पोटे, कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष पॉली जेकब, कांग्रेस प्रदेश पदधिकारी पूर्व नगरसेवक  संतोष केणे, रवि पाटिल, सदाशिव शेलार की उपस्थिति में कांग्रेस जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन किया. जनसंपर्क कार्यालय में स्थानीय नागरिकों की समस्याओं का हर संभव समाधान किया जायेगा.