Research: Scientists explain the results of the continued spread of Covid-19
File

Loading

शुक्रवार को सर्वाधिक 365 नए मरीज, चार की मौत 

मनपा प्रशासन की बढ़ी चिंता 

ठाणे. अब तक ठाणे मनपा क्षेत्र के झोपड़पट्टी बहुल इलाकों के साथ-साथ घनी ईमारत वाले परिसरों में वैश्विक महामारी कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा था. लेकिन पिछले तीन दिनों से ठाणे शहर के रिहायसी कांप्लेक्स और गगनचुंबी इमारतों वाले परिसरों में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. जोकि मनपा प्रशासन के लिए चिंता का सबब बनता जा रहा है. आपको बता दें कि पहले शुरुआती दौर में कलवा फिर मुंब्रा बाद में लोकमान्य नगर-सावरकर नगर के साथ-साथ वागले इस्टेट परिसर हॉट स्पॉट बना था. लेकिन अब शहर के घोड़बंदर परिसर का माजीवाड़ा और मानपाडा इलाका भी हॉट स्पॉट बन गया है.   गुरुवार को जहां एक दिन में 264 मरीज सामने आये थे वहीं शुक्रवार को अब तक का सभी रिकार्ड टूट गया और मरीजों का आकड़ा 365 तक पहुंच गया. जबकि चार मरीजों की मौत दर्ज की गई है.  विभिन्न प्रकार के नए उपाय योजना को लागू करने, एतिहात बरतने के बावजूद शहर में संक्रमित होने वालों की संख्या घटने की बजाय बढ़ रही है ऐसे में मनपा प्रशासन की चिंता बढ़ गयी है. 

टेस्टिंग अधिक होने से बढ़ रहा है आकड़ा-संदीप मालवी 

 इस संदर्भ में मनपा के उपायुक्त व मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संदीप मालवी ने शहर के बड़े कॉम्पलेक्स और गगनचुंबी इमारतों मे मरीजो के बढ़ने की बात की पुष्टि की. उनका कहना है कि प्रतिदिन टेस्टिंग बढ़ रही हैं इसलिए मरीजों की संख्या में बृद्धि स्वाभाविक है. मालवी के अनुसार प्रतिदिन 900 से 1200 लोगो की टेस्टिंग शुरू है. शहर में कुल मरीजों की संख्या 7 हजार 456 हुई है और मृतकों का आकड़ा 268 हुआ है. वर्तमान में ठीक होकर घर पहुंचने वाले मरीजों का आकड़ा 3 हजार 716 है जो की कुल मरीजों की तुलना में 53 फीसदी है. वर्तमान में प्रत्यक्ष में 3491 मरीज शहर के अस्पताल में इलाज करा रहे हैं. 

माजीवाड़ा-मानपाड़ा प्रभाग समिति में मिले सबसे अधिक मरीज

गुरुवार को शहर के मध्य में स्थित माजीवाड़ा-मानपाड़ा प्रभाग समिति में 64 मरीज पाए गए है. जबकि दूसरे क्रमांक पर नौपाड़ा-कोपरी प्रभाग समिति है. यहाँ पर 24 घंटे में 54 नए मरीज मिले है. तीसरे स्थान पर 44 मरीजों के साथ कलवा प्रभाग समिति और  वागले प्रभाग समिति चौथे स्थान पर जहाँ पर 41 नए कोरोना के मरीज पाए गए है. इस प्रकार माजीवाड़ा, कलवा और नौपाडा-कोपरी परिसर में फिर से मरीजों का आंकड़ा एक बार फिर बढ़ना प्रशासन के लिए चिंता की बात है. वहीँ पिछले कुछ दिनों से हॉटस्पॉट बन चुके मुंब्रा प्रभाग समिति क्षेत्रों में कोरोना के कम संक्रमित मरीजों का मिलना प्रशासन और यहाँ के रहिवासियों के लिए राहत की बात माना जा रहा है.  

प्रभाग समिति निहाय मिले मरीजों की संख्या

प्रभाग समिति      -25 जून-नए मरीज – 26 जून कुल मरीज    

1) माजिवडा मानपाडा      – 573 –   64-  637 

2) वर्तकनगर                  –  490 – 33-  523 

3) लोकमान्य सावरकर नगर-  1319 –  39 – 1358 

4) नौपाडा-कोपरी               –  972 – 54 –  1026 

5)उथलसर                       –  625 – 39 – 664 

6) वागले                          –  1112 –  41 – 1153 

7) कलवा                         –   871 – 44 – 915 

8) मुंब्रा                            –  846 – 23 – 869 

9) दिवा                           –   257 – 24 – 281 

10) अन्य क्षेत्र                   –    26  – 04 – 30 

कुल                         –     7091- 365 – 7456 

एक्टिव मरीज– 3491 

ठीक हुए मरीज – 3716 (53 %)

कुल मरीजों की मौत– 268