Corona
File Photo

    Loading

    ठाणे. ठाणे जिले ( Thane District) में अब कोरोना का संक्रमण (Corona Infection) कम हो रहा है। जो जिलावासियों के लिए राहत की बात है। हालांकि अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में 22 लोगों की मृत्यु कोरोना से दर्ज की गई है। इस प्रकार जिले में शुक्रवार को 413 नए केस (New Cases) सामने आए है और पिछले 24 घंटे में 42 लोगों की मौत (Death) दर्ज की गई है। इस प्रकार जिले में अब इस वैश्विक महामारी से कुल मृतकों की संख्या 10180 हो गई है, वहीँ कुल संक्रमितों की संख्या 5 लाख 23 हजार 970 तक पहुंच गई है।  

    ठाणे जिले में ठाणे महानगरपालिका की सीमा में 87 नए संक्रमित मरीज मिले हैं और एक दिन में 4 मरीजों की मौत दर्ज की गई। यहां पर अब तक इस महामारी से 1937 लोगों की मौत हो चुकी है और कुल संक्रमितों की संख्या 131496 हो गई है। 

    केडीएमसी में मिले 113 नए मरीज  

    वहीं, कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में सर्वाधिक 113 नए मरीज मिले है तो 4 मरीज की मौत दर्ज की गई है। इस प्रकार यहां पर कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 134578 के साथ कुल मृतकों की संख्या 2549 हो गई है। 

    •  नवी मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में 72 नए मरीज मिले है और 3 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। यहां पर कुल संक्रमितों का आंकड़ा 98851 और मृतकों का आंकड़ा 1653 तक पहुंच गया है।  
    • मीरा-भायंदर मनपा क्षेत्र में 44 नए मरीज मिले है और एक दिन में 3 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। यहां पर कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 49724 और मृत मरीजों की संख्या 1302 तक पहुंच चुकी है। 
    • भिवंडी महानगरपालिका क्षेत्र में सबसे कम मरीज मिले है। यहां पर 6 नए मरीज मिले है और दो की मौत दर्ज की गई है। इस प्रकार कुल संक्रमितों की संख्या 10534 और मृतकों की संख्या 451 हो चुकी है। 
    • उल्हासनगर मनपा क्षेत्र में 7 मरीज के साथ एक मरीज की मौत दर्ज की गई है। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 20650 और मृतकों का आंकड़ा 480 तक पहुंच गया है। 
    • अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में 12 नए मरीज मिले है और सर्वाधिक 22 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। यहां पर कुल संक्रमितों की संख्या 19481 और मृत मरीजों की संख्या 478 तक पहुंच गई है। बदलापुर नगर पालिका क्षेत्र में शनिवार को यहाँ 12 नए मरीज पाए गए है और कुल संक्रमितों की संख्या 20778 और मृतकों का आंकड़ा 254 तक पहुंच गया है। 
    • ठाणे ग्रामीण क्षेत्र में 60 नए मरीज मिले है और तीन मरीज की मौत दर्ज की गई है। इस प्रकार यहां पर कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 37 हजार 878 और इस वैश्विक महामारी से 1076 लोगों की अब तक जान जा चुकी है।