corona

Loading

उल्हासनगर में 156 कोरोना पॉजिटिव, शुक्रवार को 2 नए मरीज मिले 

उल्हासनगर. शुक्रवार को शहर में 2 नए मरीज मिलने से कोरोनो पॉजिटिव की संख्या 156 हो गयी है. उल्हासनगर में मरीजों की संख्या रुकने का नाम नहीं ले रही है एवं अब तक 49 मरीज अच्छे होकर घर चले गए हैं. 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 111 मरीजों का इलाज चल रहा है, इनमें सबसे अधिक उल्हासनगर कोविड अस्पताल में 68,  ठाणे के कामगार अस्पताल में 38 भर्ती है. कल्याण में 2, भिवंडी में 1 तथा ठाणे के एक निजी अस्पताल में 2 इलाज चल रहा है. वहीं अब तक उल्हासनगर में 5 की मौत हो चुकी है. शुक्रवार की शाम 6 बजे एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी मनपा के चिकित्सा अधिकारी डॉ सुहास मोहनालकर ने दी है.

नए मरीज           2

कुल मरीज        156 

ठीक हुए              40

मृत                      5 

बदलापुर में 147 कोरोना पॉजिटिव 

उधर,  कुलगांव- बदलापुर नपा क्षेत्र में  कोरोना के मरीजों की संख्या  शुक्रवार की शाम साढ़े 6 बजे 147 हो गई है. शुक्रवार को 9 मरीज मिले हैं. बताया गया है कि 147 मरीजों में से अभी 100    मरीजों का इलाज अलग अलग अस्पतालों में चल रहा है. अब तक 43  मरीज अच्छे होकर अपने घर जा चुके है वही कोरोना से शहर में कोरोना से 4 की  मृत्यु हो चुकी है. शुरू से अब तक  366 लोगों के टेस्ट कराए गए है. इनमें 25 की रिपोर्ट आना बाकी है.

नए मरीज           9

कुल मरीज        147

ठीक हुए              43

मृत                      4

अंबरनाथ में कोरोना संक्रमित की संख्या हुई 54

अंबरनाथ में कोरोना मरीज की संख्या अब  54 हो गई है. शुक्रवार  को  6 नए मरीज मिले है. 17 मरीजों का इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार अब तक 558 लोगों के टेस्ट किए गए है. 126 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है.  कोरोना से शहर में एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है तथा 16  पॉजिटिव इलाज के बाद अच्छे होकर घर चले गए है. वही 264 लोग होम कवारंटीन में है. वही नपा के कोविड सेंटर में 17 का इलाज चल रहा है. शहर में 5 प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किए गए है, इनमें कैलास नगर, नेताजी मार्केट, न्यू कॉलोनी, जैनम रेसीडेंसी, शिवगंगा नगर का समावेश है. 

नए मरीज             6

कुल मरीज          54 

ठीक हुए              16

मृत                     1