corona
File Photo

    Loading

    ठाणे. ठाणे जिले (Thane District) में कोरोना मरीजों (Corona Patients) की संख्या में शनिवार को पिछले डेढ़ महीने के अंतराल के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 हजार से कम हो गई है, लेकिन बढ़ रही मृतकों की संख्या जरूर चिंता का विषय बना हुआ हैं। बहरहाल शनिवार को जिले में 1,966 नए मरीज (New Patients) मिले, अब मरीजों की संख्या बढ़कर चार लाख 86 हजार 737 हो गई है। इसके साथ ही 68 लोगों की मौत (Deaths) हो गई। जिले में कुल मौतों का आंकड़ा अब 8,003 पर पहुंच गया है।

    जिले में मरीजों की संख्या में ठाणे शहर के 479 मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही नौ मरीजों की मौत हुई है। ठाणे शहर में कोरोना मरीजों की संख्या एक लाख 23 हजार 727 और 1744 मौतें हुईं।

    केडीएमसी में सर्वाधिक 18 लोगों की मौत

    कल्याण-डोंबिवली में 533 नए मरीजों की वृद्धि के साथ यहां कुल संक्रमितों की संख्या एक लाख 25 हजार 960 दर्ज की गई है। केडीएमसी में शनिवार को 18 मरीजों की मौत हो गई है। ऐसे में यहां अब तक कुल 1530 मरीजों की मौत हुई है।

    • नवी मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में 239 नए मरीज मिले और 11 लोगों की मौत दर्ज की गई हैं। यहां पर कुल मरीजों की संख्या 94907 और मृतकों की संख्या 1442 तक पहुंच गई हैं। 
    • उल्हासनगर में शनिवार को 70 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही दो मरीजों की मौतें हुई हैं। उल्हासनगर में अब तक कुल 19375 लोग कोरोना सें संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 445 मरीजों की मौतें हुई हैं। 
    • भिवंडी मनपा क्षेत्र में शनिवार को कोरोना से संक्रमित 12 नए मरीज मिले हैं। यहां एक मरीज की मौत हुई है। भिवंडी में अब तक 10 हजार 035 मरीज मिले हैं। साथ ही 403 मरीजों की मौतें हुई हैं। 
    • मीरा-भायंदर में शनिवार को 225 नए कोरोना रोगियों की वृद्धि दर्ज की गई है। इतना ही नहीं 9 मरीजों की मौत हुई है। यहां अब तक कुल मरीजों की संख्या 45,762 और मृतकों का आंकड़ा 1,105 पर पहुंच गया है। 
    • अंबरनाथ में शनिवार को 70 नए मरीज मिले हैं। यहां एक मरीज की मौक हुई है। अंबरनाथ में कुल मरीजों की संख्या 18 हजार 417 पर पहुंच गई है। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा 393 हो गई है। कुलगांव-बदलापुर में शनिवार को कोरोना संक्रमित नए 97 मरीज मिले हैं। इसके साथ ही 9 मरीजों की मौत हुई है। यहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 19 हजार 490 और मृतकों का आंकड़ा 211 पर पहुंच गई है।
    • इसके अलावा ठाणे जिले के ग्रामीण क्षेत्र में आने वाले गांवों में शनिवार को कुल 241 मरीज मिले हैं। इसके साथ ही 8 मरीजों की मौत हुई है। यहां कुल 29 हजार 074 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसके साथ ही अब तक 730 लोगों की मौत हो चुकी है।