india corona
File Photo

    Loading

    ठाणे. रविवार का दिन ठाणे जिलावासियों के लिए राहत भरा रहा है क्योंकि कोरोना (Corona) का संक्रमण के साथ-साथ मृतकों की संख्या भी कम होता नजर आया। रविवार को 24 घंटे में सिर्फ 558 नए केस (New Cases) पाए गए है, जबकि इस बीमारी से 33 लोगों की मौत (Death) दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 5 लाख 21 हजार 607 और मृतक मरीजों की संख्या 9 हजार 478 हो गई है।   

    ठाणे जिले (Thane District) में एक बार फिर सर्वाधिक 146 कोरोना से संक्रमित मरीज कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका की सीमा में पाए गए, जबकि 22 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। यहाँ पर कुल संक्रमितों की संख्या 133941 और मृतकों की संख्या 2135 तक पहुंच चुकी है।  दूसरे क्रमांक पर ठाणे महानगरपालिका में सबसे अधिक 124 मरीज पाए गए है और यहाँ पर 24 घंटे के भीतर एक मरीज की इलाज के दौरान मौत दर्ज की गई है। यहाँ पर अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 131003 और मृतकों की संख्या 1918 हो गई है। 

    नवी मुंबई में मिले 81 नए मरीज

    नवी मुंबई महानगरपालिका की सीमा में 81 कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले है और यहाँ  पर 4 मरीजों की इलाज के दौरान मौत दर्ज हुई है। यहाँ पर कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 98552 और मृतकों की संख्या 1637 हो गई है। 

    • मीरा-भायंदर मनपा क्षेत्र में 65 नए मरीज और 3 की मौत दर्ज की गई है। यहां पर कुल संक्रमितों की संख्या 49394 और मृतकों की संख्या 1291 हो चुकी है। 
    • भिवंडी महानगरपालिका क्षेत्र में 11 नए मरीज पाए गए है और एक की मौत 24 घंटे के भीतर दर्ज हुई है। इस प्रकार यहाँ पर कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 10505 और मृतकों की संख्या 445 हो गई है। 
    • उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत 16 नए मरीज पाए गए है और एक मरीज की 24 घंटे में मौत हुई है। इस प्रकार यहाँ पर कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 20609 और मृतकों की संख्या 477 हो गई है। 
    • जिले के अंतर्गत आने वाले दो नगरपालिका क्षेत्र में भी कम मरीज पाए गए है। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में 21 नए मरीज और एक की मौत दर्ज की गई है। यहाँ पर कुल संक्रमितों की संख्या 19407 और मृतकों की संख्या 411 हो गई है।
    • बदलापुर नगरपालिका क्षेत्र में 20 नए मरीज पाए गए है और यहाँ 24 घंटे के भीतर किसी भी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई है। यहाँ पर कुल संक्रमितों की संख्या 20721 और मृतकों की संख्या 254 तक पहुँच चुकी है।
    • ठाणे ग्रामीण क्षेत्र में भी संक्रमित मरीजों के आकंड़ों में रविवार को कमी देखी गई है। यहाँ पर 74 नए मरीजों के साथ एक भी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई। यहाँ पर अब तक 37 हजार 475 संक्रमित मरीज पाए गए है और 910 मरीजों की अब तक मौतें दर्ज की गई है।