File Photo
File Photo

    Loading

    ठाणे. ठाणे जिले (Thane District) में कोरोना (Corona) का प्रकोप कुछ कम होता दिखाई दे रहा है। जिले में 568 नए मरीज (New Patients) पाए गए और 44 मरीजों की मौत (Death) दर्ज की गई हैं। इस तरह जिले में अब कोरोना से कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 5 लाख 18 हजार 831 और मृतकों की संख्या 9 हजार 332 हो गई है।  

    ठाणे जिले के अंतर्गत आने वाले कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में एक बार फिर सबसे अधिक मरीज पाए जा रहे है और दूसरे क्रमांक पर ठाणे महानगरपालिका है।  ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में 125 नए संक्रमित मरीज पाए गए, जबकि 4 लोगों की मौत दर्ज की गई। यहाँ पर कुल संक्रमितों की संख्या 130476 और मृतकों की संख्या 1908 के ऊपर पहुंच चुकी है। 

    केडीएमसी में सर्वाधिक 22 की मौत 

    कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (KDMC) में बुधवार को 136 नए मरीजों के साथ सर्वाधिक 22 लोगों की मौत दर्ज की गई। यहाँ पर कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 133296 और मृतकों की संख्या 2047 तक पहुंच चुकी है। 

    • नवी मुंबई महानगरपालिका की सीमा में भी मरीजों में इजाफा देखी गया। यहाँ पर बुधवार 81 नए मरीज पाए गए और 4 मरीजों की  मौत दर्ज की गई है। इस तरह यहां पर कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 98214 और मृतकों की संख्या 1616 पर जा पहुंची है। 
    • मीरा-भायंदर महानगरपालिका क्षेत्र में 70 नए मरीज पाए गए है और 3 मरीज की मौत दर्ज की गई। यहां पर कुल संक्रमितों की संख्या 49107 और मृतकों की संख्या 1287 हो चुकी है। 
    • भिवंडी महानगरपालिका क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर 4 नए मरीज पाए गए और एक मरीज की मौत दर्ज की गई है। इस प्रकार यहां पर कुल मरीजों की संख्या 10468 और मृतकों की संख्या 441 तक पहुंच चुकी है। 
    • उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में 33 नए मरीज के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 20481 और कुल मृतकों की संख्या 474 तक पहुंच गई है। 
    • अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में 13 नए मरीज पाए गए है और यहां पर कुल कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 19328 तक पहुंच गई। अब तक इस बीमारी से 409 लोगों की मौत हो चुकी है। बदलापुर नगरपालिका क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर 17 नए मरीज के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 20262 और मृतकों का आंकड़ा 254 हो गया है।
    • ठाणे ग्रामीण परिसर में 89 नए मरीज पाए गए और 8 मरीजों की मौत दर्ज की गई। इस प्रकार यहां पर कुल कोरोना से संक्रमितों की संख्या 36835 और मृतकों का आंकड़ा 902 हो गया है।