Coronavirus, Mumbai, India
PTI Photo

    Loading

    ठाणे. रविवार का दिन ठाणे जिले (Thane District) के वासियों के लिए राहत भरा रहा है क्योंकि कोरोना (Corona) के मरीजों की संख्या अब धीरे-धीरे कम होती नजर आ रही है। हालांकि मृतकों की संख्या अभी भी अर्धशतक के ऊपर है। जो चिंता का सबब जरूर बना हुआ है। बहरहाल, 24 घंटे में 1,752 नए मरीज (New Patients) मिले हैं। वहीँ, इस बीमारी से 50 लोगों की मौत (Death) दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 4 लाख 88 हजार 779 और मृतक मरीजों की संख्या 8, 053 हो गई है।   

    ठाणे जिले में एक बार फिर सर्वाधिक 505 नए मरीज कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका की सीमा में पाए गए, जबकि सर्वाधिक 19 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। यहाँ पर कुल मरीजों की संख्या 126465 और मृतकों की संख्या 1549 तक पहुँच चुकी है। इसी तरह दूसरे क्रमांक पर ठाणे महानगरपालिका में सबसे अधिक 406 मरीज पाए गए है और यहाँ पर 24 घंटे के भीतर 7 मरीजों की इलाज के दौरान मौत दर्ज की गई है। यहाँ पर अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 124123 और मृतकों की संख्या 1751 हो गई है। 

    नवी मुंबई में मिले 239 नए मरीज

    नवी मुंबई महानगरपालिका की सीमा में रविवार को 239 कोरोना के नए मरीज मिले हैं और यहाँ पर 8 मरीजों की इलाज के दौरान मौत दर्ज हुई है। यहाँ पर कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 95146 और मृतकों की संख्या 1450 हो गई है। 

    • मीरा-भाईंदर मनपा क्षेत्र में 186 नए मरीज और 8 लोगों की मौत दर्ज की गई है। यहाँ पर कुल मरीजों की संख्या 45948 और मृतकों की संख्या 1113 हो चुकी है। 
    • भिवंडी महानगरपालिका क्षेत्र में 33 नए मरीज पाए गए है और किसी की भी मौत 24 घंटे के भीतर दर्ज नहीं हुई है। इस प्रकार यहाँ पर कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 10068 हो गई है। 
    • उल्हासनगर महानगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत 34 नए मरीज पाए गए है और एक मरीज की मौत हुई है। इस प्रकार यहाँ पर कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 19409 और मृतकों की संख्या 446 हो गई है। 
    • जिले के अंतर्गत आने वाले दो नगर पालिका क्षेत्र में भी रविवार को कम मरीज पाए गए है। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में 71 नए मरीज और एक की मौत दर्ज की गई है। यहाँ पर कुल संक्रमितों की संख्या 18488 और मृतकों की संख्या 394 पर स्थिर है, जबकि बदलापुर नगरपालिका क्षेत्र में कुछ मरीज जरूर बढ़े है और यहाँ पर 84 नए मरीज पाए गए है और यहाँ 24 घंटे के भीतर किसी भी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई है। यहां पर कुल संक्रमितों की संख्या 19574 तक पहुँच चुकी है।
    • ठाणे ग्रामीण क्षेत्र में भी संक्रमित मरीजों के आकंड़ों में फिर वृद्धि देखी गई है। यहाँ पर 194 नए मरीजों के साथ 6 मरीज की भी मौत रविवार को दर्ज की गई। यहाँ पर अब तक 29558 संक्रमित मरीज पाए गए है और 736 मरीजों की अब तक मौतें दर्ज की गई है।