corona
File Photo

    Loading

    ठाणे: ठाणे जिले (Thane District) में मंगलवार को कोरोना (Corona) का संक्रमण कुछ हद कम होता दिखाई दे रहा था। मंगलवार को यहां 436 नए मरीज (New Patients) पाए गए थे और 25 मरीजों की मौत (Death) दर्ज की गई थी। वहीं बुधवार को इसमें एक बार फिर इजाफा नजर आया है और नए मरीजों में 67 की वृद्धि देखी गई तो वहीँ मृतकों में भी 12 लोगों की अधिक मौत दर्ज की गई है। जो एक बार फिर चिंता का सबब बना हुआ है। जिले में पिछले 24 घंटे के भीतर 503 नए केस पाए गए है और 37 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। इस तरह जिले में अब कोरोना से कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 5 लाख 26 हजार 476 और मृतकों की संख्या 10 हजार 390 हो गई है।  

    ठाणे जिले के अंतर्गत आने वाले कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में एक बार फिर सबसे अधिक मरीज पाए जा रहे थे और दूसरे क्रमांक पर ठाणे मनपा है।  सबसे अधिक 133 संक्रमित मरीज कल्याण-डोंबिवली मनपा क्षेत्र में पाए गए है, जबकि 3 लोगों की मौत दर्ज की गई। यहां पर कुल संक्रमितों की संख्या 135155 और मृतकों की संख्या 2579 के ऊपर पहुंच चुकी है।  

    नवी मुंबई में मिले 74 नए मरीज, 6 की मौत 

    दूसरे क्रमांक पर ठाणे महानगरपालिका है। जहां पर  117 नए मरीजों के साथ ही 5 लोगों की मौत दर्ज की गई है। यहां पर कुल कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 131964 और मृतकों की संख्या 1955 तक पहुंच चुकी है। 

    • नवी मुंबई महानगरपालिका की सीमा में भी मृतकों में वृद्धि देखी गई है। यहां पर बुधवार 74 नए मरीज मिले हैं और 6 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। इस तरह यहां पर कुल संक्रमितों मरीजों की संख्या 99199 और मृतकों की संख्या 1679 पर जा पहुंची है। 
    • मीरा-भायंदर मनपा क्षेत्र में 65 नए मरीज पाए गए है और दो मरीज की मौत दर्ज की गई। यहां पर कुल संक्रमितों की संख्या 49984 और मृतकों की संख्या 1314 हो चुकी है। 
    • भिवंडी महानगरपालिका क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर 7 नए मरीज पाए गए है और एक भी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई है। इस प्रकार यहां पर कुल मरीजों की संख्या 10562 और मृतकों की संख्या 454 तक पहुंच चुकी है। 
    • उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में 8 नए मरीज के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 20688 और एक मृतक के साथ कुल मृतकों की संख्या 485 तक पहुंच गई है। 
    • अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में 11 नए मरीज पाए गए है और तीन की मौत की दर्ज की गई है। यहां पर कुल कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 199550 तक पहुंच गई है। अब तक इस बीमारी से 500 लोगों की मौत हो चुकी है। 
    • बदलापुर नगरपालिका क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर 24 नए मरीज के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 20848 और 17 नए मरीज की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 284 हो गया है।
    • ठाणे ग्रामीण परिसर में 64 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए है और एक भी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई है। इस प्रकार यहाँ पर कुल कोरोना बीमारी से संक्रमितों की संख्या 38526 और मृतकों का आंकड़ा 1140 हो गया है।