Corona rules dismantled on Shiv Sena former corporator birthday

    Loading

    कल्याण. शिवसेना (Shiv Sena) के पूर्व नगरसेवक (Former Corporator) का जन्मदिन (Birthday) बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सैकड़ों समर्थक जमकर हंगामा मचा रहे साथ ही पार्टी (Party) में आए लोग सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) का खुल कर धज्जियां उड़ा रहे। इस बीच, दो समूह आपस में भिड़ गए, एक समूह ने दूसरे पर गोलियां चलाईं। गनीमत यह रही कि कोई भी व्यक्ति फायरिंग (Firing) में घायल नहीं हुआ। हालांकि इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, कल्याण पूर्व परिसर में शिवसेना के पूर्व नगरसेवक नवीन गवली का मंगलवार को जन्मदिन  था। हर साल की तरह इस साल भी जन्मदिन की पार्टी में जमकर भीड़ जमा हुई, साथ ही कोरोना नियमों  जैसे मास्क नहीं लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करना आदि नियमों की धज्जियां उड़ाई गई।

    चली गोली, कोई घायल नहीं

     इसी पार्टी में नीलेश गवली और महेश भोईर भी आए  हुए थे। नीलेश गवली का कुछ महीने पहले जगदीश राठौर नामक युवक से झगड़ा हुआ था। दोनों में विवाद बढ़ गया, गुस्साए समूह में से एक ने गोली चला दी, गनीमत यह रही कि यह गोली किसी व्यक्ति को नहीं लगी, बल्कि सड़क पर खड़ी एक कार को जा लगी। गोलीबारी से कल्याण में खलबली मच गई  है। कल्याण के पुलिस उपायुक्त विवेक पानसरे ने कहा कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। आगे की जांच कोलसेवाड़ी पुलिस कर रही है।