नगरसेविका रेखा चौधरी बनी कल्याण भाजपा महिला जिला अध्यक्ष

Loading

कल्याण. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा पार्टी संगठन को और मजबूत बनाते हुए कल्याण जिला भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है. प्रकोष्ठों के नवनियुक्त अध्यक्षों का कार्यकाल 2020 से आगे के लिए रहेगा, ऐसी जानकारी पार्टी सूत्रों से मिली हैं. नगरसेविका रेखा राजन चौधरी भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बनाई गई हैं. नवनियुक्त सभी प्रकोष्ठों केअध्यक्षों को भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने अपनी शुभकामनाएं दी.

कल्याण जिला भाजपा प्रकोष्ठों के नवनियुक्त अध्यक्षों में भाजपा महिला अघाड़ी मोर्चा की जिला अध्यक्ष नगरसेविका रेखा राजन चौधरी, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मिहिर देसाई, भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय रमाकांत उपाध्याय, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नगरसेवक दया गायकवाड़, अनुसूचित जमाती प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बुधाराम सरनोबत, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष रजी फरीद, दक्षिण भारतीय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहन नायर, कामगार अघाड़ी अध्यक्ष कैलाश  काले,दिव्यांग प्रकोष्ठ का अध्यक्ष रवि कौल को नियुक्त किया गया. ऐसी जानकारी भाजपा के संगठन के द्वारा दी गई है.