प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

    Loading

    नवी मुंबई. कोपरखैरने (Koparkhairane) के सेक्टर-6 में भाजपा (BJP) कार्यकर्ता पर के कार्यालय में 2 लोगों ने घुसकर जानलेवा हमला किया। इस हमले में घायल हुए भाजपा के कार्यकर्ता को उपचार के लिए वाशी (Vashi) स्थित नवी मुंबई महानगरपालिका (Navi Mumbai Municipal Corporation) की अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया है। जहां उसे खतरे से बाहर बताया गया है।वहीं इस मामले में कोपरखैरने पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा फरार है। जिसकी तलाश जारी है।

     कोपरखैरने पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार की देर रात में कोपरखैरने के सेक्टर-6 स्थित पूर्व नगरसेविका संगीता म्हात्रे के जनसंपर्क कार्यालय में हुई। जिसमें संगीता का पति संदीप म्हात्रे बैठे हुए थे। 

    चाॅपर से किया हमला

    इसी दौरान 2 अज्ञात लोग उनका कार्यालय में घुसे और संदीप को जान से मारने की घमकी देते हुए रिवाल्वर और चाॅपर तान लिया। इस दौरान एक हमलावर ने संदीप पर जानलेवा हमला  चाॅपर से हमला किया। इसके बाद दोनों हमलावर वहां से भागने लगे थे।हमला करने वालों का नाम मयूर लकड़े और बाबू ऋषिकेश जायभाय है। यह हमला किस वजह से किया गया। इसके बारे में पुलिस छानबीन कर रही है।