Fake Covid-19 Test Scam : Two officers of Uttarakhand suspended in case of Corona fake test scam during Kumbh Mela
Representative Image

Loading

ठाणे. पिछले 20 दिनों से ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में जहां मृतकों का आंकड़ा दहाई के ऊपर था, वहीं बुधवार को इसमें कमी देखी गई है. यहां पांच मरीजों की मौत इलाज के दौरान हुई है. दूसरी तरफ मनपा क्षेत्र के झोपड़पट्टी बहुल इलाकों के साथ-साथ घनी इमारत वाले परिसरों में वैश्विक महामारी कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा था, लेकिन पिछले एक सप्ताह से ठाणे शहर के रिहायसी कांप्लेक्स और गगनचुंबी इमारतों वाले परिसरों में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से मनपा की चिंता जरूर बढ़ गई है.  बहरहाल बुधवार को 24 घंटे के भीतर कुल 400 नए मरीज मिले हैं और इस प्रकार मनपा क्षेत्र में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 14419 हो गई है और अब तक तक़रीबन मृतकों की संख्या 500 को पार करते हुए 510 हो गई है.  

बता दें कि पहले शुरुआती दौर में कलवा, मुंब्रा बाद में लोकमान्य नगर-सावरकर नगर के साथ-साथ वागले इस्टेट परिसर हॉट स्पॉट बना था. लेकिन अब शहर के घोड़बंदर परिसर का माजीवाड़ा और मानपाड़ा इलाका भी हॉट स्पॉट बन गया है. विभिन्न प्रकार के नए उपाय योजना को लागू करने, सतर्कता बरतने के बावजूद शहर में संक्रमित होने वालों की संख्या घटने की बजाय बढ़ रही है, ऐसे में मनपा प्रशासन की चिंता बढ़ गयी है. 

टेस्टिंग अधिक होने से बढ़ रहा है आंकड़ा : संदीप मालवी 

इस संदर्भ में मनपा के उपायुक्त व मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संदीप मालवी ने शहर के बड़े कॉम्पलेक्स और गगनचुंबी इमारतों में मरीजों के बढ़ने की बात की पुष्टि की. उनका कहना है कि आयुक्त विपिन शर्मा के निर्देश पर कोरोना मरीजों की पहचाना जल्दी हो, इसलिए प्रतिदिन टेस्टिंग बढ़ रही है. इसलिए मरीजों की संख्या में वृद्धि स्वाभाविक है. मालवी के अनुसार प्रतिदिन 900 से 1200 लोगों की टेस्टिंग शुरू है. साथ ही उन्होंने कहा कि सोमवार से अब कोविड एंटीजन किट से भी कोरोना के संदिग्ध मरीजों की जांच की जाएगी और इस दौरान अधिक संख्या में पॉजिटिव केसेस मिल सकते हैं. लेकिन नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है. क्योंकि इससे कोरोना के फैलाव को रोकने में मदद मिलेगी हुए इलाज भी जल्द मुहैया हो पाएगा. 

बहरहाल शहर में कुल मरीजों की संख्या 14 हजार 419 हुई है और मृतकों का आंकड़ा 510 हुआ है. बुधवार को कोरोना का इलाज करा रहे हैं, करीब 55 मरीज डिस्चार्ज हुए. इस प्रकार वर्तमान में ठीक होकर घर पहुंचने वाले मरीजों का आकड़ा 7941 है जो की कुल मरीजों की तुलना में 57 फीसदी है. वर्तमान में प्रत्यक्ष में 5968 मरीज शहर के अस्पताल में इलाज करा रहे हैं. जबकि अब तक 63808 लोगों का कोरोना टेस्ट के लिए भेजा गया है, जिसमें से 63592 लोगों का टेस्ट प्राप्त हुआ है. 

माजीवाड़ा-मानपाड़ा प्रभाग समिति में मिले सबसे अधिक मरीज

गुरुवार को शहर के मध्य में स्थित माजीवाड़ा-मानपाड़ा प्रभाग समिति में 80 मरीज पाए गए है. जबकि दूसरे क्रमांक पर नौपाड़ा-कोपरी प्रभाग समिति है. यहां पर 24 घंटे में 71 नए मरीज मिले हैं. तीसरे स्थान पर 52 मरीजों के साथ वर्तक नगर प्रभाग समिति और  एक बार फिर लोकमान्य-सावरकर नगर प्रभाग समिति चौथे स्थान पर जहां पर 51 नए कोरोना के मरीज पाए गए हैं. इस प्रकार माजीवाड़ा-मानपाड़ा, कलवा, लोकमान्य-सावरकर नगर  और नौपाडा-कोपरी परिसर में फिर से मरीजों का आंकड़ा एक बार फिर बढ़ना प्रशासन के लिए चिंता की बात है. पिछले कुछ दिनों से हॉट स्पॉट बन चुके मुंब्रा प्रभाग समिति क्षेत्रों में कोरोना के कम संक्रमित मरीजों का मिलना प्रशासन और यहां के रहिवासियों के लिए राहत की बात माना जा रहा है.  

प्रभाग समिति निहाय मिले मरीजों की संख्या

प्रभाग समिति    14 जुलाई नए मरीज 15 जुलाई तक कुल मरीज    

1) माजिवड़ा मानपाड़ा      – 1815 – 80 –  1895 

2) वर्तकनगर                  – 1302  –  51 – 1353  

3) लोकमान्य सावरकर नगर- 1992  –  52 –  2044

4) नौपाडा-कोपरी               – 2363  –  71 – 2434 

5) उथलसर                       – 1446  – 45 – 1491

6) वागले                          –  1571 – 14 – 1585

7) कलवा                         – 1816  – 49  – 1865 

8) मुंब्रा                            – 1075 – 15 – 1090

9) दिवा                           –  600  – 21 – 621  

10) अन्य क्षेत्र                   –  39   – 02 –  41

कुल                        –  14019 –  400  – 14419  

एक्टिव मरीज- 5968  

ठीक हुए मरीज – 7941 (57 %)

कुल मरीजों की मौत- 510