मनपा प्रांगण में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा लगाने की मांग

Loading

उल्हासनगर. उल्हासनगर मनपा मुख्यालय में रामायण रचियता, अराध्य देव भगवान श्री महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग स्थानीय वाल्मीकि समाज के लोगों ने की है।

उल्हासनगर जिला भाजपा वाल्मीकि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रवि कारोतिया में बताया कि वाल्मीकि सेवा संघ के अध्यक्ष दीपक मंडिविया, सिंधु शर्मा, राम प्रवेश यादव,  संजय गांगुरडे, रोहित चौहान, राहुल उज्जैनवाल, संजय कंबड़िया आदि ने उक्त मांग को लेकर संयुक्त रूप से उल्हासनगर मनपा के आयुक्त डॉ. राजा दयानिधि, महापौर लीलाबाई आशान, उपमहापौर  गवान भालेराव, स्थायी समिति  सभापति विजय पाटिल, मनपा सभागृह नेता भरत गंगोत्री, भाजपा जिला अध्यक्ष व नगरसेवक जमनु पुरसवानी के अलावा उल्हासनगर के नायब तहसीलदार को निवेदन दिया गया है। 

वाल्मीकि समाज के पदाधिकारियों के अलावा अन्य समाज बंधुओं ने भी उक्त मांग को अपना समर्थन दिया है। भाजपा वाल्मीकि सेल के अध्यक्ष रवि करोतिया के अनुसार उन्हें शहर के सभी राजनीतिक दल के जिम्मेदार पदाधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं सहित मनपा के सभी आला अधिकारियों से उम्मीद है कि वाल्मीकि समाज के लाखों समाज बंधुओं की भावना का आदर करते हुए उनकी मांग पर सकारात्मक विचार करेंगे।