विकास ही भाजपा का एकमेव मिशन

Loading

भिवंडी. भाजपा पार्टी की मजबूती में कार्यकर्ताओं का अमूल्य योगदान है. भाजपा कार्यकर्ताओं की कठिन मेहनत और सूझबूझ से भाजपा सर्वोत्कृष्ट और बड़ी पार्टी बनकर समूचे देश में उभरी है. भाजपा कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम के दम पर ही पावरलूम नगरी भिवंडी में भाजपा को शानदार पहचान मिली है जो ऐतिहासिक है.उक्त उद्गार व्यक्त करते हुए महाराष्ट्र पूर्व मंत्री रविंद्र चव्हाण ने गोपाल नगर स्थित पाटीदार हाल में भाजपा भिवंडी शहर जिला कार्यकारिणी की मार्गदर्शन कार्यशाला का उद्घाटन किया.

इस अवसर पर भिवंडी लोकसभा क्षेत्र भाजपा सांसद कपिल पाटील, विधायक महेश चौगुले विरोधी पक्ष नेता यशवंत टावरे,मनपा वरिष्ठ नगरसेवक एवम भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमित पाटिल,शहर महासचिव एड हर्षल पाटील, राजू गाजेंगी, रवी सावंत, विशाल पाठारे सहित भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता भारी तादाद में उपस्थित थे. 

कार्यकर्ताओं की बदौलत ही पार्टी मजबूत हुई है

गौरतलब है कि महाराष्ट्र पूर्व मंत्री रविंद्र चव्हाण द्वार गोपाल नगर स्थित पाटीदार सभागृह में भाजपा  भिवंडी शहर जिला कार्यकारणी की मार्गदर्शन कार्यशाला का उद्घाटन सांसद कपिल पाटिल और शहर जिलाध्यक्ष संतोष शेट्टी की मौजूदगी में किया गया. भाजपा जिला कार्यकारिणी मार्गदर्शन कार्यशाला उद्घाटन मौके पर भाजपा कार्यकारिणी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र पूर्व मंत्री चव्हाण ने भाजपा कार्यकर्ताओं की कुशल कार्यप्रणाली की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और हौसला अफजाई करते हुए कहा कि भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम, निष्ठा की बदौलत ही तमाम राजनैतिक दलों को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंची है. निष्ठावान कार्यकर्ताओं की बदौलत ही पार्टी मजबूत हुई है.

कार्यकर्ताओं के परिश्रम से पार्टी शिखर पर

भाजपा सांसद कपिल पाटिल ने भाजपा जिला कार्यकरिणी कार्यशाला समापन मौके पर कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निष्ठा,परिश्रम से अंजाम दिए गए जनहित, सामाजिक कार्यों की बदौलत ही पार्टी शिखर पर है. बिगत 1 वर्ष पूर्व महाराष्ट्र प्रदेश में सत्ता होने पर पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने भिवंडी शहर के सर्वांगीण विकास के लिए करोड़ों रुपए की निधि मुहैया कराई जिससे शहर में चहुँओर आरसीसी मार्ग निर्माण, फ्लाईओवर, मेट्रो रेल परियोजना, ड्रेनेज लाइन निर्माण आदि का कार्य जोरों से चल रहा है. सांसद पाटिल ने भाजपा पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं से मेहनत और एकजुटता से जनहित कार्य करते हुए आगामी मनपा चुनाव में भाजपा का झंडा मनपा मुख्यालय पर लहराए जाने का संकल्प व्यक्त किया.