धामनकर नाका मित्र मंडल सार्वजनिक गणेशोत्सव भूमिपूजन संपन्न

Loading

भिवंडी. वैश्विक महामारी संकटकाल मौके पर गणेशोत्सव पर्व को शासन के निर्देशों के अनुरूप मनाए जाने का संकल्प प्रकट करते हुए धामनकर नाका सार्वजनिक गणेशोत्सव मित्र मंडल संस्थापक अध्यक्ष संतोष शेट्टी नें कहा कि गणेशोत्सव पर्व शासन के दिशा-निर्देशों के तहत ही मनाया जाएगा. गणपति पांडाल में केवल ढाई फिट की बप्पा प्रतिमा स्थापित कर भक्तों को घर बैठे बप्पा दर्शन की सुविधा लाइव तरीके से प्रदान की जाएगी. 

उक्त मौके पर मंडल पदाधिकारी राजेश शेट्टी, दिलीप पोद्दार,मोहन बल्लेवार, रवि गुज्जा,संजय भोईर, विनोद भानुशाली सहित अन्य पदाधिकारी एवम गणमान्य लोग उपस्थित थे.

शासन के निर्देशों के तहत ही मनाएंगे गणेशोत्सव पर्व : संतोष शेट्टी

गौरतलब है कि धामनकर नाका सार्वजनिक गणेशोत्सव मित्र मंडल संस्थापक अध्यक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष शेट्टी और मंडल पदाधिकारियों द्वारा गणपति भूमिपूजन का पवित्र कार्यक्रम विद्वान पंडितों द्वारा धार्मिक रीतिरिवाज,वैदिक मंत्रोंचार से सम्पन्न कराया गया.उक्त मौके पर संस्थापक अध्यक्ष संतोष शेट्टी नें कहा कि समूचा देश कोरोना महामारी की चपेट में है.शासन द्वारा धार्मिक त्योहारों को लेकर दिशा- निर्देश जारी किए गए हैं.धामनकर नाका मित्र मंडल द्वारा शासन की गाइडलाइन, पुलिस,मनपा के निर्देशों का अक्षरसः अनुपालन किया जाएगा.कोरोना प्रसार नियंत्रण को गंभीरता से लेते हुए गणपति भक्तों को दर्शन लाभ  घर बैठे ऑनलाइन तरीके से सुविधा प्रदान की जाएगी.

32 वां गौरवशाली वर्ष 

विदित हो कि धामनकर नाका मित्र मंडल सार्वजनिक गणेशोत्सव का 32 वां गौरवशाली वर्ष है. प्रतिवर्ष देश के अलग- अलग मंदिरों की प्रतिमूर्ति का भव्य दर्शन भक्तों को मिलता रहा है. भव्यतम पांडाल में बिराजने वाली बप्पा की भव्य मूर्ति दर्शन के लिए दूरदराज क्षेत्रों से भक्तगण आते हैं.सार्वजनिक मित्र मंडल से जुड़े 300 से अधिक स्वयंसेवक बप्पा की सेवा में सहयोगी बनकर खुद को भाग्यशाली मानते हैं.