नागरिकों को मुफ्त मास्क, सैनिटाइजर का वितरण

Loading

नवी मुंबई. पनवेल में नागिरकों को कोरोना से बचाने मुफ्त मास्क, सैनिटाइजर और औषधियां वितरित की गयी. भाजपा नेता रामसेठ ठाकुर एवं भाजपा के उत्तर रायगड़ जिलाध्यक्ष विधायक प्रशांत ठाकुर के मार्गदर्शन में नागरिकों को मुफ्त मास्क, औषधियां और सैनिटाइजर वितरित किया गया.

इस दौरान डी मार्ट, खारघर पुलिस स्टेशन, खारघर यातायात पुलिस आदि ठिकानों पर उक्त सामग्री बांटी गयी. इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यश्र विक्रांत पाटिल, नमो नमो उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष आर.के. दिवाकर, संगठन मंत्री सुशील जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष शर्मा खास तौर पर मौजूद थे.