डी.एन. मिश्रा दुबारा उभा मोर्चा के संयोजक बने

Loading

नवी मुंबई. रायगड़ भाजपा ने उत्तरभारतीय मोर्चा के संयोजक डी.एन. मिश्रा का पद बरकरार रखा है. बुधवार को नयी नियुक्तियों के क्रम में प्रदेश भाजपा ने तमाम पदाधिकारियों की नियुक्ति जाहिर की है. इसमें रायगड़ उत्तर जिला के उत्तर भारतीय मोर्चा के संयोजक पद पर डी.एन.मिश्रा की पुनः नियुक्ति दी गयी है.

दादर में आयोजित महाराष्ट्र कार्यकारिणी सम्मेलन में नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गयी. बता दें कि शिवसेना छोड़कर भाजपा में आए डी.एन. मिश्रा रायगड़ और पनवेल क्षेत्र में हिन्दीभाषियों के बीच लोकप्रिय हैं. हालांकि उनकी पुनर्नियुक्ति पर भाजपा के अंदरखाने कई सवाल भी उठ रहे हैं.

कुछ पदाधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि हिन्दीभाषी समाज डीएन मिश्रा से जो जनसंपर्क और प्रतिनिधित्व की उम्मीद कर रहा था उसमें वे सफल नहीं हो सके. ऐसे में पुनर्नियुक्ति के बाद डीएन मिश्रा पर उत्तर भारतीय समाज को साधने और उसकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय पहल करने की जरूरत होगी. फिलहाल उनकी नियुक्ति पर तमाम संगठनों एवं समाजसेवियों ने बधाईयां दी हैं.