Elderly Pramod Joshi defeated Corona after a month of struggle

    Loading

    कल्याण. कल्याण-डोंबिवली शहर (Kalyan-Dombivli City) से कोरोना (Corona) अपनी अंतिम सांस ले रहा है। राज्य सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद कल्याण-डोंबिवली में अब कोरोना समाप्ति के कगार पर है। एक समय  कोरोना  चरम सीमा पर था, इसी बीच कल्याण पश्चिम के रहनेवाले हिन्दू महासभा के पदाधिकारी 58 वर्षीय प्रमोद जोशी (Pramod Joshi) (गुरुजी) पिछले महीने की 8 मई को महामारी के चपेट में आ गये थे। गंभीर रूप से बीमार जोशी की हालत काफी नाजुक हो गई थी। उपचार के लिए उन्हें कल्याण पश्चिम लाल चौकी स्थित मनपा के आर्ट गैलरी कोरोना अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

    डॉक्टर अमित गर्ग ने बताया कि जिस समय गुरुजी उपचार के लिए आए थे उस समय उनकी हालत गंभीर थी। उनका ऑक्सीजन लेवल 70 के करीब था। उनकी हालत काफी चिंताजनक थी। अस्पताल के डॉक्टर सन्दीप इंग्ले, डॉ. अशोक, डॉ. अतीक और डॉ. अजहर की देखरेख में उन्हें तुरंत वेंटिलेटर एनआईवी स्पोर्ट में रखा गया। धीरे-धीरे उनकी हालत में सुधार होने लगा। 

    डॉक्टरों का माना आभार

    हालत काफी नाजुक होने के नाते उनकी पूरी तरह से ठीक होने में एक महीना से अधिक समय लग गया और वह 10 जून को पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने निवास स्थान पर गए। जाते-जाते उन्होंने आर्ट गैलरी के डॉक्टर के अलावा मनपा आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी और आरोग्य अधिकारी अश्विनी पाटिल का भी आभार मानते हुए कहा कि डॉक्टर भगवान का दूसरा रुप होता है। मुझे मौत के मुंह में से निकाल कर आर्ट गैलरी अस्पताल के डॉक्टरों ने यह आज सिद्ध कर दिया हैं।