Everyone will get justice, the speaker assured

Loading

उल्हासनगर.  महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Legislative Assembly) के अध्यक्ष नाना पटोले (Speaker  Nana Patole) गुरुवार की देर शाम उल्हासनगर पधारे।  इस अवसर पर उन्होंने शहर के कांग्रेसियों का मार्गदर्शन किया एवं स्थानीय संत समाज के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात भी की। शहर के विविध दरबारों की जमीन को लेकर संबंधित महकमे द्वारा बरती जा रही अनियमितता को लेकर शिकायत की गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनपा की पूर्व उपमहापौर जया मोहन साधवानी (Deputy Mayor Jaya Mohan Sadwani) और उल्हासनगर कांग्रेस के कार्याध्यक्ष मोहन साधवानी ने स्थानीय कैम्प क्रमांक 3 स्थित निर्वाणा बेंक्वेट हॉल में कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की थी।  बैठक में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उल्हासनगर शहर से संबंधित विभिन्न समस्याओं के बारे में स्पीकर को अवगत कराया व कहा कि सरकारी विभाग द्वारा भूमाफिया को अभय दिया जा रहा है,  जो नियमों के विपरीत है।

इसके सबूत भी विधानसभा अध्यक्ष नाना साहब को दिखाए गए। प्रसिद्ध साईं वसनशा दरबार के साईं हीरानंद ने भी पाटोले से भेंट की व बताया कि उल्हासनगर में भूमाफिया द्वारा जमीनें हड़पी जा रही है। स्थानीय प्रशासकीय कार्यालय द्वारा उन्हें मदद की जा रही है। उल्हासनगर पुलिस प्रशासन की जमीनों को कुछ लोग हड़पने की कोशिश में  हैं। उल्हासनगर के 3 दरबारों की जमीन हड़पने का षडयंत्र चल रहा है। बताया गया कि वसनशा दरबार के साईं हीरानंद सहित अन्यों की शिकायत को स्पीकर ने गंभीरता से सुना व कहा कि उनके विषयों को सरकार के सामने रखा जाएगा। किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।