File Photo
File Photo

    Loading

    कल्याण. मध्य रेलवे (Central Railway) के कल्याण रेलवे स्टेशन (Kalyan Railway Station) पर डीज़ल लोको शेड (Diesel Loco Shed) में शनिवार की दोपहर अचानक आग (Fire) लग गई जिसमें रेलवे की लाखों रुपए की सम्पति जलकर स्वाहा हो गई।      

    कल्याण रेलवे स्टेशन से लंबी दूरी की एक्सप्रेस, मेल गाड़ियां रवाना होती है जिसके चलते कल्याण रेल्वे स्टेशन पर अधिकतर  हादसे भी होते रहते है। शनिवार के दिन भी डीज़ल लोको शेड में कूड़े कचरे से अचानक आग लग गई। मनपा की दमकल सेवा को सूचना मिलते ही कल्याण-डोंबिवली मनपा अग्निशमन दल की 3 दमकल गाड़ी औऱ उसके जवानों ने समय पर समय पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।

    इस घटना में कूड़े कचरे से आग लगने का कारण बताया जा रहा है। मध्यरेल  की लाखों रुपयों  की  संपत्ति जल कर खाक हो गई, जिसमें केबल औऱ प्लास्टिक का समान जल कर राख हो गया है।