Kalyan Party

    Loading

    कल्याण. देश की हजारों राजनीतिक पक्षों की दुनियां में कल्याण से एक और राजनीतिक पार्टी ने छलांग लगाई है, पत्रकार चंद्रकांत मोटे द्वारा भूमिपुत्रों की सेवा में भूमिपुत्र पार्टी का गठन किया गया है, संस्थापक अध्यक्ष चंद्रकांत मोटे ने कहा कि भूमिपुत्रों की समस्याओं का हर संभव समाधान भूमिपुत्र पार्टी के माध्यम से किया जाएगा, गुरूवार के दिन इस पार्टी की घोषणा की गई है।                         
     
    इस नई पार्टी की ओर से कल्याण पूर्व के आई तिसाई हॉल में एक पत्रकार परिषद लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रकांत मोटे ने घोषणा की है इस मौके पर पार्टी के सदस्य बालाराम पाटिल, जितेंद्र जाधव,शरद पाटिल, प्रकाश पाटिल, विनोद भोईर, शरद महात्रे,और शंकर गायकवाड़ आदि उपस्थित रहे उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुये राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रकांत मोटे ने कहा की प्रस्थापित पार्टी और पक्षों की ओर से तत्कालीन और वर्तमान  सरकार द्वारा भूमिपुत्रों के अधिकारों पर अन्याय अत्याचार किया जाता है। 
     
     
    आमआदमी के उन्नति विकास के लिये भूमिपुत्र पार्टी का गठन किया गया है उन्होंने आगे कहा कि कृषि प्रधान भारत देश के संविधान  के अनुसार भूमिपुत्रों सहित अन्य लोगो को यह पार्टी न्याय दिलाने का हर मुमकिन  प्रयास करेंगी उलेखनीय बात यह है कि महाराष्ट्र के किसान ,आगरी,कोली,  आदिवासी,कातकरी, मजदूरों ,कामगार ,बहुजन, वर्ग ,शिक्षक ,वीद्यार्थी और पत्रकारों सहित जनसामान्यो के हित के लिए हमेशा शासन प्रशासन से पार्टी संघर्ष करेगी पत्रकार परिषद में पार्टी चुनाव चिन्ह  पेड़ निशानी के झंडे का लोकार्पण भी संस्थापक अध्यक्ष और उपस्थित मान्यवरों के हाथों  से किया गया।