वृद्धाश्रम में मना पूर्व रणजी खिलाड़ी रघुनाथ चांदोरकर का जन्मदिन

Loading

अंबरनाथ. क्रिकेट में अपने ऑल राउंडर प्रदर्शन के कारण रणजी ट्रॉफी में पहले स्थान बनाने व उसके बाद लंबे समय तक मुंबई की ओर से रणजी खेल चुके रघुनाथ चांदोरकर वृद्धावस्था के कारण अंबरनाथ के काकोले गांव स्थित  कमलधाम  वृद्धाश्रम में अपनी जिंदगी के आखिरी क्षण गुजार रहे हैं. 

शनिवार 21 नवंबर को उनका 100वां जन्मदिन था, इसलिए कमलधाम आश्रम में आश्रम की संचालिका पूर्णिमा सुधीर कबरे ने बुजुर्ग रघुनाथ चांदोरकर काका का जन्मदिन के कार्यक्रम का आयोजन  किया. आश्रम के व्यवस्थापक सुधीर कबरे के अनुसार इस छोटे से कार्यक्रम में काका के नाती जो  पिंपरी चिंचवड महापालिका के कमिश्नर श्रवण हर्डीकर, मराठी पत्रकारिता जगत के वरिष्ठ पत्रकार सुधीर जोगलेकर भी शामिल हुए. इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी इस यादगार क्षण के साक्षी बने.