Two dead herons found in Kalyan, stirred by fear of bird flu

  • जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Loading

ठाणे. ठाणे में कोरोना महामारी (Corona epidemic) के बीच ठाणे (Thane) में अब बर्ड फ्लू (Bird flu) ने लोगों की नींद उड़ा दी है। बीते सप्ताह घोड़बंदर रोड पर मृत मिले 16 पक्षियों में से चार में बर्ड फ्लू संक्रमण (Bird Flu Infection) होने की पुष्टि जांच के दौरान हुई है। इसे देखते हुए मनपा प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क रहने का आग्रह किया है।

बुधवार की सुबह घोड़बंदर रोड स्थित कावेसर के विजय गार्डन और कोकणी पाड़ा हिल गार्डन परिसर में 16 पक्षी क्षति-विक्षत मृत अवस्था में मिले थे। इनमें से बगुलों और तोते को मिलाकर कुल आठ पक्षियों के बचे अवशेषों को जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें तीन बगुलों और एक तोते में बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि हुई है। शेष चार पक्षियों की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है। बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि होने के बाद मनपा प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क रहने का आग्रह किया है। साथ ही यह भी आवाहन किया गया है कि मृत पक्षी दिखाई देते ही नागरिक मनपा प्रशासन से संपर्क करें।  

नागरिकों को तुरंत दें : महापौर

बर्ड फ्लू जैसी भयानक बीमारी को लेकर नागरिकों में भय का माहौल बना हुआ है। इसलिए मनपा की ओर से नागरिकों को जानकारी देने के लिए नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। वहीं शहर में मरने वाले पक्षियों  के विषय की तत्काल जानकारी नागरिकों के देने के लिए महापौर नरेश म्हस्के व मनपा आयुक्त डॉ. विपिन शर्मा ने आह्वान किया है। मनपा बर्ड फ्लू से लड़ने के लिए तैयारी कर चुकी है।

नियंत्रण कक्ष की स्थापना

साथ ही पशु चिकित्सा अधिकारी के निगरानी में निगरानी में नियंत्रण कक्ष का निर्माण किया गया है। इसके अलावा नागरिक मनपा के आपत्ति व्यवस्थापन कक्ष के टोल फ्री नंबर -1800 222 108 – 022 -25371010 पर इससे संबंधित जानकारी देने ने के लिए मनपा ने आह्वान किया है।