Fund collection started for construction of Ram temple

  • राम मंदिर पुस्तिका का पूजन कर निकाली पालकी

Loading

भिवंडी. अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण (Sri Ram temple construction in Ayodhya) हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष शेट्टी (BJP District President Santosh Shetty) के नेतृत्व में निधि संकलन (Fund collection) का शुभारंभ किया गया। पद्मानगर स्थित राम मंदिर में राम पुस्तिका का पूजन कर पालकी निकाली गई, जिसका समापन बालाजी मंदिर में किया गया।

प्रमुख मार्गदर्शक महाराज मनोज, भिवंडी आरएसएस सह कार्यवाह विजय वल्लाल, त्रिलोकचंद जैन, पद्मानगर विभाग प्रमुख आरडी वर्मा ने निधि संकलन संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान की। उक्त मौके पर भाजपा गटनेता हनुमान चौधरी, वरिष्ठ भाजपा उपाध्यक्ष निष्काम भैरी, महासचिव विशाल पाठारे, राजू गाजेंगी, नगरसेवक नित्यानंद नाडर, नगरसेविका मीना कल्याडप, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य रेखा पाटिल, महिलाध्यक्षा ममता परमानी, युवा अध्यक्ष परेश चौघुले, कोषाध्यक्ष हसमुख पटेल, उत्तर भारतीय आघाडी अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, महासचिव विजय पांडेय, प्रचार प्रमुख पी.डी. यादव, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र वासम, पूर्व नगरसेवक बाल किशन, दक्षिण भारतीय आघाडी अध्यक्ष मोहन कोंडा, सोशल मीडिया सेल संयोजक राम बुरा, नन्दन गुप्ता सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।