corona
File Photo

    Loading

    ठाणे. ठाणे जिले (Thane District) में कोरोना (Corona) संक्रमित मरीजों का आंकड़ा अब धीरे-धीरे घट रहा हैं, लेकिन मृतकों के आंकड़ा बढ़ता जा रहा हैं। जो प्रशासन के लिए चिंता का विषय बना हुआ हैं। बहरहाल जिले में एक दिन में 1,428 कोरोना नए मरीज (New Patients) मिले है। वहीँ, 65 मरीजों की इलाज के दौरान मौत (Death) हो गई।  इस प्रकार जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या पांच लाख के करीब पहुंचता दिखाई दे रहा है और कुल आंकड़ा 491817 तक जा पहुंचा है। वहीं मृतकों की कुल संख्या 8173 हो गई है।  

    कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका की सीमा में एक बार फिर एक सप्ताह की तरह ही मंगलवार को भी सबसे अधिक कोरोना के मरीज मिले है। यहां पर एक दिन 415 मरीज मिले है। वहीं सर्वाधिक 20 मरीज की मौत इस बीमारी से 24 घंटे के भीतर होने का मामला सामने आया है। यहां पर कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 127249 और मृतकों के आंकड़ा 1584 तक पहुंच चुका हैं। साथ ही जिले के शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम हो रही हैं। 

    नवी मुंबई में मिले 177 नए मरीज

    जिला प्रशासन की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में 290 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है। यहां पर कुल संक्रमितों की संख्या 124801 हो गई है। जबकि आठ नए मृत मरीजों। के साथ यहाँ पर अब तक कुल 1766 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

    • नवी मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में 177 नए कोरोना मरीज मिले है और यहां पर कुल संक्रमितों की संख्या 95455 के करीब पहुंच गई है, जबकि 6 लोगों की मौत हुई है। यहाँ पर कुल मृतकों की संख्या 1465 हो गई है। 
    • मीरा-भायंदर महानगरपालिका क्षेत्र में करीब 119 मरीज पाए गए और कुल मरीजों का आंकड़ा 46290 हो गया है। यहां पर एक भी 11 मृतक की मौत दर्ज की गई है। यहाँ पर कुल मृतकों का आंकड़ा 1136 हो गया है।  
    • भिवंडी महानगरपालिका क्षेत्र में नए मरीजों का आंकड़ा फिर बढ़ रहा है। यहां पर 24 नए मरीज मिले हैं और यहाँ पर कुल संख्या 10117 हो गई हैं। जबकि यहां मृतकों का कुल आंकड़ा 405 पर स्थिर है।
    • उल्हानगर महानगरपालिका में 69 मरीज मिले है और इस प्रकार कुल मरीजों की संख्या 19524 हो गई हैं। जबकि यहाँ पर तीन मरीज की मौत के साथ अब तक कुल 450 मरीजों की मौत इस बीमारी से हो चुकी है।    
    • बदलापुर नगर परिषद में 56 मरीज के साथ कुल संख्या 19687 और 8 मरीजों की मौत के साथ कुल मृतकों की संख्या 219 हो गई है। अंबरनाथ में 43 नए मरीज कोरोना के मिले है और यहां का कुल आंकड़ा 18584 तक पहुंच गया है। यहाँ पर कुल मृतकों का आंकड़ा 394 हो गया है। 
    • ठाणे ग्रामीण क्षेत्र में भी कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। यहाँ पर 235 नए मरीज मिले है और यहां पर कुल संक्रमितों की संख्या 30110 हो गई है। जबकि 8 नए लोगों की मौत के साथ मृतकों की कुल संख्या 754 हो गई है।