Kalyan District NCP Jumbo Executive declared

    Loading

    कल्याण. कल्याण-डोंबिवली जिला एनसीपी (Kalyan-Dombivali District NCP) की जंबो कार्यकारिणी (Jumbo Executive) घोषित की गई। जिसमें चार विधानसभा अध्यक्ष सहित 55 सदस्यों की कमिटी की घोषणा कल्याण जिला अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी अप्पा शिंदे (Appa shinde) और जिला कार्याध्यक्ष वंडारशेठ पाटिल (Vandarsheth patil) ने की। एनसीपी की इस जंबो कमिटी में 25 उपाध्यक्ष,13 महासचिव, 3 सचिव, 2 कोषाध्यक्ष, 4 विधानसभा अध्यक्ष और 8 विधानसभा कार्याध्यक्ष सहित महासचिव को शामिल किया गया है। 

    जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देने के बाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अप्पा शिंदे ने कहा कि मनपा चुनाव नजदीक है और हम लोगों को बूथ स्तर पर काम करना है। हम सभी को एक ताकत बनकर उभरना होगा, ताकि हम लोगों को अच्छा परिणाम मिलेगा।

    भाजपा पर साधा निशाना

    भाजपा का नाम न लेते हुए वंडारशेठ पाटिल ने कहा कि गृह मंत्री पर आरोप लगाकर उनको बदनाम करने वालों को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष सारिका गायकवाड़, संदीप देसाई, उदय जाधव, अर्जुन नायर, सुरेश जोशी, भास्कर कडू, प्रभाकर कडू, नासिर खान, नावेल सालवी सहित तमाम लोग मौजूद थे।