21 सौ पेड़ों के बदले KDMC ने लगाये 15 हजार पौधे

Loading

रिंगरोड में हुए थे बाधित 

कल्याण. कल्‍याण डोंबिवली महानगर पालिका के अंतर्गत  रिंग रोड में बाधित होने वाले करीब 2100 पेड़ों के बदले  कडोमपा द्वारा आंबिवली परिसर में एम.एम.आर.डी.ए. व वन विभाग के सहयोग से वृक्षारोपण कर करीब 15 हजार पौधे लगाने का संकल्प विश्व पर्यावरण दिवस पर पूरा किया. 

विश्व पर्यावरण दिन के उपलक्ष्य में  कडोमपा की महापौर विनिता राणे,  आयुक्‍त डॉ. विजय सूर्यवंशी, उपवन संरक्षक डॉ. जितेंद्र रामगांवकर, अति. आयुक्‍त सुनिल पवार, शहर अभियंता सपना कोली (देवनपल्‍ली), उप आयुक्‍त रामदास कोकरे, कार्यकारी अभियंता सुभाष पाटिल  व मुख्‍य उद्यान अधिक्षक संजय जाधव ने आंबिवली परिसर में  जाकर वृक्षारोपण का जायजा लिया उक्त परिसर एम.एम.आर.डी.ए. द्वारा दी गई आर्थिक सहायता के चलते कडोमपा ने वड, पीपल, बदाम, आम, नाग केसर, चेरी, पेरू आदि विभिन्न  प्रकार के पौधे (वृक्ष) लगाये गये हैं. इस अवसर पर कल्याण डोंबिवली मनपा के अधिकारी कर्मचारियों के साथ वन विभाग के भी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे.