file photo
file photo

Loading

कल्याण. कमिश्नर के आदेश के बाद कल्याण- डोंबिवली मनपा प्रशासन ने मनपा क्षेत्र में बढ़ते कोरोना के प्रभाव को रोकने के लिए पुलिस की सहायता से मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ  कार्रवाई शुरू कर रखी है, जिसमें मास्क नहीं लगाने वाले प्रत्येक व्यक्ति से 500 रुपये जुर्माना वसूला जा रहा हैं. जिससे लाखों रूपए मनपा की तिजोरी में आ रहे हैं. इस माह अक्टूबर महीने में 1 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक  कुल 3013 लोगों पर  कार्रवाई करते हुए मनपा प्रशासन ने 15 लाख 7 हजार रुपये जुर्माना वसूल कर मनपा के खजाने में जमा किया और मनपा प्रशासन के अनुसार यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

कमिश्नर डॉ. विजय सूर्यवंशी के आदेश के अनुसार   प्रशासन मास्क नहीं लगाने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई करते हुए 1 से 3 अक्टूबर के शुरुआती 3 दिनों में मास्क नहीं लगाए पाए गए 822 लोगों से 4 लाख 12 हजार रुपए जुर्माना वसूला और 4 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक 6 दिनों में 1058 बिना मास्क लगाए लोगों से 5 लाख  29000 रूपए जुर्माना वसूल किया.  9 दिनों में 1880 लोगों से 9 लाख 40 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया. इसके बाद  लगातार दंडात्मक कार्रवाई करते हुए 10 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक कुल 1133  लोगों से 5 लाख 67 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया. इस प्रकार 1 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक मास्क नहीं लगाए पाए गए  कुल 3013 लोगों 15 लाख 7 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया जिससे जहां मनपा का खाली खजाना भर रहा है वहीं नागरिकों में भी जुर्माना भरने का डर सताने लगा है जिससे वह मास्क लगाना जरूरी आदतों में शामिल करते जा रहे है.