Kinnar is also a human-like himself, do not look at them with contempt, Gulabrao Karanjule Patil

    Loading

    अंबरनाथ. जिस तरह हम और आपने अपनी माताओं की कोख से जन्म लिया है। उसी तरह किन्नर ने भी जन्म लिया होता है। किन्नर (Eunuch) भी अपने जैसे इंसान (Human Being) है इसलिए इनको तिरस्कार की निगाह से नहीं बल्कि इस समाज के लोगों को अपनापन देना और उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए सभी लोगों का दायित्व बनता है। यह कहना है महाराष्ट्र प्रदेश (Maharashtra State) भाजपा के सचिव (BJP Secretary) गुलाबराव करंजुले पाटिल (Gulabrao Karanjule Patil) का।

    रविवार की शाम को स्थानीय स्वानंद हॉल में

    अंबरनाथ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अभिजीत करंजुले ने  गरीब महिलाओं व किन्नर समाज के आत्मसम्मान व उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार मार्गदर्शन व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर करंजुले पाटिल ने उक्त उद्गार व्यक्त किए। भाजपा की  प्रदेश उपाध्यक्ष चित्राताई वाघ, किन्नरों के बीच मुंबई में काम करने वाली संस्था त्रिवेणी समाज विकास केंद्र की प्रतिनिधि एसके चांदनी गुरुमां,  किन्नर अस्मिता संस्था सदस्य, कल्याण जिला भाजपा महिला जिला अध्यक्ष रेखा चौधरी, शहर महिला अध्यक्ष सुजाता भोईर आदि भी  मंच पर अतिथि के रूप में उपस्थित थी। भाजपा के राज्य स्तरीय पदाधिकारी करंजुले ने आगे कहा कि भविष्य में उनके द्वारा किन्नरों की  मदद की जाएगी साथ ही किन्नरों को काम देने की जरूरत भी उन्होने महसूस की, जिससे वह आत्मनिर्भर बनकर आत्मसम्मान की जिंदगी गुजार सके।

    किन्नरों के लिए राज्य सरकार द्वारा स्थापित  किन्नर मंडल का लाभ ले राज्य के किन्नर – चित्रा वाघ

    भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने भी इस दौरान  उपस्थित किन्नरों को संबोधित किया, वाघ ने कहा कि किन्नरों को समाज व हमारे जैसे लोग तो मदद करेंगे ही लेकिन राज्य सरकार ने  किन्नर समाज के आर्थिक व सामाजिक उत्थान के लिए एक संवैधानिक मंडल बनाया है। समाज को इसका लाभ लेना चाहिए। राज्य सरकार के सामाजिक व न्याय मंत्रालय द्वारा चलाए जाने वाले इस विभाग के मंत्री धनंजय मुंडे है वह उनसे जरूर बात करेंगी। जिससे लंबित समस्याओं का कुछ हद तक समाधान हो सके। अंबरनाथ व्यापारी संघ के अध्यक्ष खानजी धल, दिलीप कनसे, विश्वास निंबालकर, मंजू धल, विश्वजीत करंजुले पाटिल आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर भाजपा किन्नर सेल की घोषणा की गई व कुछ वरिष्ठ  किन्नरों को मंच पर सम्मानित भी किया गया।