Lalitha Patil becomes Chairman in Bhiwandi Panchayat Samiti

Loading

भिवंडी. भिवंडी पंचायत समिति (Bhiwandi Panchayat Committee) के सभापति पद (Chairman’s post) के लिए हुए चुनाव में भाजपा की ललिता पाटिल (Lalita Patil) निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुई। गौरतलब हो कि 42 सदस्यों वाली भिवंडी पंचायत समिति में शिवसेना 20, भाजपा 19, कांग्रेस 2 और मनसे का एक सदस्य है। 

भिवंडी तहसीलदार अधिक पाटिल की अध्यक्षता में पंचायत समिति सभागृह में सभा आयोजित की गई।  सभापति चुनाव में भाजपा की ललिता पाटिल ने अकेले ही उम्मीदवारी के लिए नामांकन किया था। उक्त अवसर पर उपस्थित पूर्व सभापति संध्या नाईक, उपसभापति साबिया भूरे, भाजपा तालुका अध्यक्ष पी.  के.  म्हात्रे, शिवसेना तालुका प्रमुख विश्वास थले, भाजपा गटनेता भानुदास पाटिल, शिवसेना गटनेता रविकांत पाटिल, जिला परिषद सदस्य सपना भोईर, राहनाल सरपंच राजेंद्र मढवी, भाजपा पदाधिकारी राजेन्द्र भोईर, प्रताप पाटिल, जितेंद्र डाकी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व नागरिकों ने नवनिर्वाचित सभापति ललिता पाटिल को बधाई दी है।