कल्याण भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष बनी मीना श्रीवास्तव

Loading

कल्याण. सामाजिक सक्रियता एवं समर्पित भावना से पार्टी संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने वाली मीना सुनील श्रीवास्तव को सांसद कपिल पाटिल एवं पूर्व विधायक नरेंद्र पवार सहमति से  कल्याण डोंबिवली भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है.

इस नियुक्ति पर सांसद कपिल पाटिल, पूर्व विधायक नरेंद्र पवार, कल्याण शहर भाजपा अध्यक्ष प्रेमनाथ म्हात्रे, नगरसेवक दया गायकवाड़, जिला महासचिव अर्जुन म्हात्रे, उपाध्यक्ष भगवान म्हात्रे, महिला मोर्चा जिला सचिव कल्पना पिल्लै, किरण भोसले, करुणा शंकर मिश्रा, नैना नायर, डॉ. पंकज उपाध्याय, समाजसेवक सुनील श्रीवास्तव, महेश केणे, एफ.सी. शर्मा, कैलाश तन्वर, अरविंद सिंह, मंजू सराठे, भरतलाल कोठारी, मनसुख भाई सौमैया, विनोद मौर्या आदि भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ ही कई समाजसेवकों शुभचिंतकों ने मीना सुनील श्रीवास्तव को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.