MNS city vice-president Aruna Marsale left the party, joined BJP

    Loading

    अंबरनाथ. अंबरनाथ शहर (Ambarnath City) मनसे महिला आघाडी की शहर उपाध्यक्ष अरुणा मरसाले ने मनसे (MNC) से अपना नाता तोड़ते हुए भाजपा (BJP) में शामिल हो गई हैं।

    अंबरनाथ शहर भाजपा पश्चिम के अध्यक्ष राजेश कौठाले ने बताया कि महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री विजय पुराणिक स्थानीय भाजपा के एक कार्यक्रम में शामिल होने अंबरनाथ (Ambernath) आए थे, तब अरुणा मरसाले ने विधिवत रूप से भाजपा में प्रवेश किया। इस मौके पर महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा सचिव गुलाबराव करंजुले-पाटिल, कल्याण जिला अध्यक्ष शशिकांत कांबले, भाजपा पूर्व के अध्यक्ष अभिजीत करंजुले, भाजपा महिला अध्यक्ष पश्चिम विभाग पूर्णिमा जाधव आदि उपस्थित थी। 

    मरसाले बनी भाजपा महिला जिला सचिव

    भाजपा नेता राजेश कौठाले के अनुसार, मनसे से भाजपा में शामिल होने पर संगठन ने अरुणा मरसाले को कल्याण जिला महिला भाजपा कमेटी में सचिव के पद पर नियुक्ति की है।  गौरतलब है कि नवी मुंबई महानगरपालिका चुनाव (Navi Mumbai Municipal Corporation Election) के पहले ही भाजपा (BJP) ने शिवसेना (Shiv Sena) और अन्य दलों को मात देने की रणनीति तैयार की है। जिसका फायदा उसे मिलने लगा है। रविवार को शिवसेना और एनसीपी (NCP) के कई पदाधिकारियों ने पार्टी को राम-राम करते हुए भाजपा का दामन थाम (Join) लिया था। जिसके चलते नवी मुंबई (Navi Mumbai) में शिवसेना को फिर एक बार जोर का झटका धीरे से लगा है।