भाजपा महिला अध्यक्ष पद पर मृणाल पेंडसे की नियुक्ति

  • युवा मोर्चा की जिम्मेदारी सारंग मेढेकर के पास

Loading

ठाणे. ठाणे भाजपा इकाई के अध्यक्ष निरंजन डावखरे ने हाल में ही 90 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी. लेकिन इनमें विभिन्न सेल, मोर्चा और प्रकोष्ठ के अध्यक्षों की घोषणा नहीं हो पायी थी. शुक्रवार को कोजागिरी पूर्णिमा के शुभ मौके पर उन्होंने अन्य आघाड़ियों के अध्यक्षों की घोषणा विधानसभा के विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फणनवीस और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के मार्गदर्शन में की.

नियुक्ति के दौरान विधायक संजय केलकर और ठाणे अध्यक्ष निरंजन डावखरे ने कहा कि नए पदाधिकारियों की नियुक्ति से पार्टी को बल मिलेगा और आगामी महानगर पालिका चुनाव में इसका फायदा मिलेगा और अधिक सीटें भाजपा जीतेगी. जिसमें मुख्य रूप से भाजपा ठाणे शहर जिला महिला मोर्चा की अध्यक्षा अर्शला बुबेरा को हटाकर नगरसेविका नगरसेविका मृणाल पेंडसे को नया अध्यक्ष बनाया है. इसी तरह भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष नीलेश बलराम पाटिल को अब पेरेंट्स बॉडी का उपाध्यक्ष बनाया गया है और  उनकी जगह पर सारंग मेढेकर को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. 

वीरसिंग परछा को अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

इसी तरह अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष पद पर वीरसिंग परछा, अनुसूचित जन जाति मोर्चा अध्यक्ष पद संजय रमेश चौधरी और अल्पसंख्य मोर्चा के अध्यक्ष पद पर आरिफ बडगुजर की नियुक्ति की गई है. इसके आलावा सेल और प्रकोष्ठ संयोजकों के नामों की घोषणा की गई. जिसमें एड मकरंद अभ्यंकर (कानून), परीक्षित धुमे (प्रज्ञा), सुकुमार शेट्टी (दक्षिण भारतीय), शिशिर जोग (उद्योग), मितेश शहा (व्यापारी), संदीप कालेकर (शिक्षक), अमरीश ठाणेकर (मच्छीमार), गीत नाईक (आध्यात्मिक), अनिल भदे (वरिष्ठ कार्यकर्ता), बाला केंद्रे (भटके विमुक्त). सीए विनोद टीकमानी (आर्थिक), प्रशांत तलवडेकर (कामगार), शैलेश मिश्रा (उत्तर भारतीय मोर्चा), कॅप्टन चंद्रशेखर वर्हालकर (पूर्वसैनिक), एड. अल्केश कदम (सहकार), आनंद बनकर (दिव्यांग), डॉ. महेश जोशी (वैद्यकिय), स्वप्नील आंब्रे (सोशल मिडिया) की नियुक्ति भी की गई. 

कमेटी में नए उपाध्यक्ष और सचिव का चयन 

इसी तरह ठाणे भाजपा की पेरेंट्स बॉडी में नए उपाध्यक्ष और सचिवों की नियुक्ति भी किया गया, जिसमें पिछली कार्यकारणी में मुख्य महासचिव की जिम्मेदारी निभाने वाली समीरा भर्ती को उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसी तरह सागर भदे को मिडिया इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है. जबकि समाजसेवक डॉ. राजेश मढवी के साथ-साथ हरी मेजार, संजय पाटिल, जनार्दन खेतले, निलेश बालाराम पाटिल, अंकुश पाटिल, विक्रम भोईर, प्रदिप जंगम को नया उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. जबकि सचिव पद पर सुभाष साबले, प्रविण रानडे, किशोर गुणीजन, राजकुमार यादव, आशिष राऊत, निलेश दिनेश पाटिल, दत्ता घाडगे, समीर भोईर, अमोल फडके (प्रशिक्षण), श्यामकांत एकनाथ अणेराव, निता पाटिल को जगह दिया गया है.