Navi Mumbai Metro trial
File Pic

    Loading

    नवी मुंबई. सिडको (CIDCO) के द्वारा नवी मुंबई मेट्रो (Navi Mumbai Metro) का ट्रायल रन (Trial Run) कराया गया जो सफल (Successful) रहा। यह ट्रायल रन छन्न मार्ग व तलोजा मेट्रो यार्ड मार्ग पर किया गया। जिस पर 850 मीटर तक मेट्रो सफलता पूर्व दौड़ी। जिसकी रफ्तार प्रति घंटा 65 किमी रही। मेट्रो का यह ट्रायल रन कोरोना के नियमों का पालन करते हुए किया गया। इस ट्रायल रन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

    गौरतलब है कि सिडको महामंडल के द्वारा नवी मुंबई में सार्वजनिक यातायात व्यवस्था को अधिक सक्षम करने व नवी मुंबई के कई नोड को सुलभता के साथ जोड़ने के उद्देश्य से नवी मुंबई मेट्रो का निर्माण कराया जा रहा है। जिसका अधिकांश काम पूरा हो चुका है। दिसंबर 2021 तक प्रथम चरण में मेट्रो सेवा के शुरू होने के प्रबल संभावना है।जबकि दुसरे चरण में दिसंबर 2022 तक मेट्रो के दौडने की उम्मीद सिडको प्रशासन के द्वारा व्यक्त की जा रही है।

    प्रकल्प को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास

    नवी मुंबई मेट्रो प्रकल्प के तहत सिडको के द्वारा कुल 4 उन्नत मार्ग (एलिवेटेड कॉरिडोर) विकसित किए जा रहे हैं। जिसमें तलोजा यार्ड स्थित प्रवेश छन्नमार्ग (ॲप्रोच वायडक्ट) मेट्रो का सफलतापूर्वक ट्रायल रन किया गया। मौजूदा समय में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है।जिसे ध्यान में रखते हुए सिडको के द्वारा कोरोना के नियमों का पालन करते हुए नवी मुंबई मेट्रो के प्रकल्प को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। सिडको के द्वारा नवी मुंबई मेट्रो प्रकल्प के बेलापुर से पेंधर तक मार्ग क्रमांक-1 का काम गतिमान करने के लिए महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (महा मेट्रो) की नियुक्ति की गई है। महा मेट्रो के द्वारा 23 फेब्रुवारी 2021 को इस काम के लिए 20 विशेषज्ञ अभियंता की टीम बनाई गई है।