The actual number of known cases of infection from corona may be six times higher: study

  • एक ही दिन में मिले 398 कोरोना पॉजिटिव, 7 मरीज की मौत

Loading

ठाणे. ठाणे महानगर पालिका की सीमा कोरोना खतरनाक स्थिति में पहुंचता जा रहा है. यहां शनिवार को एक ही दिन सर्वाधिक 398 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. जबकि 7 कोरोना मरीजों की इलाज के दौरान मौत दर्ज की गई है. शहर में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 40 हजार के पर पहुंच चुका है. इस प्रकार शहर भर में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 40492 हो गई है. मृतकों की संख्या 1061 हो चुकी है. 

मिली जानकारी के अनुसार ठाणे मनपा क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के भीतर कुल 6136 लोगों की जांच की गई. जिसमें 398 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं. जबकि अब तक 3 लाख 77 हजार 667 लोगों की जाँच के लिए भेजा गया था और सभी की रिपोर्ट आ चुकी है. शनिवार को 452 मरीज कोरोना से मुक्त हुए और अब तक कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 88.30 फीसदी के साथ 35772 है. जबकि 3659 ऐसे ऐक्टिव मरीज है, जिनका इलाज शहर के कोविड अस्पतालों में चल रहा है.     

ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में अब तक माजीवाड़ा-मानपाड़ा, वर्तक नगर, नौपाड़ा-कोष और उथलसर प्रभाग समिति क्षेत्र में कोरोना का कहर बढ़ रहा था. दिन-ब-दिन यहां पर संक्रमण का खतरा बढ़ता दिख रहा हैं. ये परिसर कोरोना के लिए हॉट स्पॉट बन चुका हैं. इन परिसरों में लापरवाह रविवासियों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न किये जाने के कारण कोरोना का रिकार्ड मरीज मिल रहे हैं. 

मनपा प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग इस वैश्विक महामारी कोरोना के नियंत्रण के लिए कई उपाय योजना कर रही है लेकिन स्थिति गंभीर होती जा रही है. 

प्रभाग समिति निहाय मरीजों की संख्या 

प्रभाग समिति       नए मरीज    कोरोना मरीज 

1) माजिवडा मानपाडा      – 96

2) वर्तकनगर                   – 66 

3) लोकमान्य सावरकरनगर- 37

4) नौपाडा                        – 57 

5) उथलसर                       – 35 

6) वागले                          – 23 

7) कलवा                         – 59 

8) मुंब्रा                            – 03 

9) दिवा                           – 21 

10) अन्य                         – 01 

कुल                          –    398