केंद्रीय मंत्री दानवे की तस्वीर पर पोता गोबर

  • भिवंडी में युवक कांग्रेस ने पुतला भी जलाया

Loading

भिवंडी. नए किसान कानून को वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे इन दिनों किसान सर्मथकों के निशाने पर हैं। आज दानवे की टिप्पणी से नाराज भिवंडी युवक कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए रावसाहेब दानवे की तस्वीर पर गोबर पोतकर अपना विरोध जताया। इस दौरान राव का पुतला भी जलाया गया। 

प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष सत्यजीत तांबे के आदेश पर इस कार्यक्रम में शहर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शोएब गुड्डू, युवक कांग्रेस अध्यक्ष अराफात खान, भिवंडी पश्चिम युवक कांग्रेस अध्यक्ष व नगरसेवक राहुल पाटिल, महिला अध्यक्षा रेहान अंसारी, युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ. नीलेश जेडगे, महासचिव सर्वजीत सिंह, बालाजी नवले, माज फारुकी सहित युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।