पायल कबरे बनी भारतीय जनता युवा मोर्चा की सह संयोजिका

Loading

अंबरनाथ. महाराष्ट्र प्रदेश युवा मोर्चा में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संगठन में 2 साल सफलता पूर्वक काम करने वाली अंबरनाथ की कुमारी पायल सुधीर कबरे को संगठन ने पदोन्नति देते गए उन्हें  युवा मोर्चा में विद्यार्थी विभाग का सह संयोजक पद की जिम्मेदारी प्रदान की गयी है.

अंबरनाथ नपा की पूर्व अध्यक्ष पूर्णिमा कबरे की इकलौती बेटी पायल कबरे को पदोन्नति भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांतदादा पाटिल तथा भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री विजय पुराणिक के सलाह पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत पाटिल ने नई जिम्मेदारी प्रदान की है. भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत पवार ने पायल कबरे को नियुक्ति पत्र दिया है.