सानपाड़ा में उत्तर भारतीय मोर्चा का वृक्षारोपण

Loading

  • सेवा सप्ताह में हरियाली का दिया संदेश

नवी मुंबई. पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आज भाजपा के उत्तर भारतीय मोर्चा द्वारा सानपाड़ा में सघन वृक्षारोपण किया गया. मोर्चा के नवी मुंबई जिलाध्यक्ष राजेश राय के नेतृत्व में आयोजित इस पर्यावरण सेवी उपक्रम में पूर्व सांसद संजीव नाईक, महामंत्री विजय घाटे, सतिश निकम समेत तमाम पदाधिकारियों ने पीएम मोदी की मंगलकामना के साथ पर पेड़ लगाया और उन्हें शुभकामनाएं दी.

 पूर्व सांसद संजीव नाईक ने कहा कि नवी मुंबई को हरा भरा और सुंदर बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है, उन्होंने इस पहल के लिए मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश राय की सराहना की. वहीं खुद राजेश राय ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पौधे लगाकर उन्हें शुभकामनाएं देने की एक कोशिश की है. उन्होंने पीएम के दीर्घायू होने की भी प्रार्थना की.

इस अवसर पर खास तौर पर उपस्थित भाजपा के जिला महामंत्री विजय घाटे और मेक इन महाराष्ट्र के सहप्रमुख राजेन्द्र सरोज और युवा मोर्चा पदाधिकारी हरेश पांडेय और महामंत्री सतीश निकम ने कहा कि पीएम के जन्मदिन पर 3 तरह के सेवाकार्यों का संकल्प लिया गया है जिसमें दिव्यांगों को उपकरण देना, जरूरतमंदों को राशन और पर्यावरण सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण का कार्य शामिल है. उन्होंने ने उत्तर भारतीय मोर्चा के उपक्रम को नवी मुंबई के लिए उपयोगी बताकर प्रशंसा की.