महिला शिकायत निवारण दिवस पर पुलिस ने सुलझाई 41 शिकायतें

  • महिलाओं, जागरूक शहरवासियों में खुशी

Loading

भिवंडी. ठाणे पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर के निर्देश पर भिवंडी पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे के कुशल मार्गदर्शन में भिवंडी के सभी 6 पुलिस स्टेशनों में महिला शिकायत निवारण दिन का आयोजन शनिवार को किया जाता है. शिकायत निवारण दिन के मौके पर पुलिस अधिकारी महिलाओं से संबंधित शिकायतों को आपसी सहमति, सूझबूझ से निवारण करने का कार्य करते हैं. भिवंडी पुलिस उपायुक्तालय अंतर्गत सभी 6 पुलिस स्टेशनों में महिला शिकायत निवारण दिन का आयोजन किया गया, जिसमें से 80 शिकायतों में से 46 शिकायतकर्ता महिलाएं विभिन्न पुलिस स्टेशनों में उपस्थित हुई, जिसमें 41 शिकायतों का निवारण किया गया. प्रलंबित शिकायतों की संख्या केवल 5  है.  

भिवंडी पुलिस विभाग द्वारा मुहैया कराई गई जानकारी के अनुसार, भोईवाडा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत 12 शिकायतें आई, जिनमें से 7 शिकायतकर्ता महिला हाजिर हुई, जिनमें से उपस्थित अधिकारी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कल्याण राव कर्पे, पुलिस निरीक्षक पवार आदि अधिकारियों की टीम ने सभी 7 शिकायतों का निवारण किया. 

निजामपुर पुलिस स्टेशन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जाधव, सहायक पुलिस निरीक्षक पवार,पुलिस उप निरीक्षक सय्यद, घाडगे की उपस्थिति में 15 शिकायतें आई, जिनमें से 8 शिकायतकर्ता उपस्थित थे, जिसमें 5 शिकायतों का निवारण हुआ व 3 शेष रहीं. नारपोली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत 12 शिकायतें आई थी, जिनमें से 8 शिकायतकर्ता उपस्थित थी. सभी शिकायत का निवारण पुलिस निरीक्षक भालेराव, शेख व पुलिस उपनिरीक्षक बर्गे द्वारा किया गया.

शांतिनगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कुल 12 शिकायते आई जिसमे से 8 शिकायतकर्ता महिला तकरार निवारण दिन पर उपस्थित हुई. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ममता डिसूजा, सहायक पुलिस निरीक्षक म्हात्रे निरीक्षक की उपस्थिति में 7  शिकायत का निवारण किया गया व 1 शिकायत प्रलंबित रहीं. 

कोनगांव पुलिस स्टेशन अंतर्गत 8 शिकायतें आई जिसमें से महिला तकरार निवारण दिन पर 4 शिकायतकर्ता उपस्थित हुई. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नितिन पाटिल, पुलिस निरीक्षक सावले पाटिल की उपस्थिति में 3  शिकायतों का निवारण किया गया और 1 शिकायत प्रलंबित रही. भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में 21 शिकायतों में से 11 महिला मौजूद रहीं. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कोकाटे,पुलिस निरीक्षक कबाड़ी नें सभी 11 शिकायतों का आपसी समझबूझ से निवारण किया है.

46 हाजिर शिकायतकर्ताओं में से 41  का हुआ कुशलतापूर्ण तरीके से निस्तारण

भिवंडी पुलिस उपायुक्तालय क्षेत्र अंतर्गत 6 पुलिस स्टेशनों में शनिवार को आयोजित महिला शिकायत निवारण दिन के अवसर पर कुल 80 शिकायतें आई, जिनमें से 46 महिलाएं उपस्थित हुई.शिकायतकर्ताओं की कुल 41 शिकायतों का निवारण किया गया और कुल 5 शिकायतें लंबित है.पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे द्वारा शुरू की गई महिला तक्रार निवारण दिन की अप्रतिम पहल का शहर की महिलाओं से अप्रतिम प्रतिसाद मिल रहा है जिसकी शहरवासियों द्वारा मुक्त कंठ से प्रशंसा हो रही है.