भारतीयों में बढ़ा चीन के प्रति आक्रोश

Loading

राष्ट्रमंथन ने जलाई चीनी वस्तुओं की होली

कल्याण.  भारतीय सीमा में स्थित लद्दाख की गलवान घाटी में घुसकर चीनी सेना द्वारा की गई  भारतीय सेना से झड़प में शहीद हुए 20 जवानों के साथ पूरा भारत देश खड़ा हो गया है और हर भारतीय में चीन के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है. चीनी सेना के हमले का निषेध करते हुए कल्याण पूर्व विधानसभा क्षेत्र में  राष्ट्रमंथन संस्था द्वारा चीनी वस्तुओं की होली जलाई गई.

राष्ट्रमंथन संस्था की एडवोकेट  राखी  बारोड के नेत्तृत्त्व में  चीनी सैनिकों द्वारा किए  नामर्दी के काम की चीनी वस्तुएं जलाकर और  जाळून मोबाईल में  चीनी अप्लिकेशन डिलिट करके चीन का  निषेध किया गया, इस अवसर पर वीरगति को प्राप्त हुए भारतीय जवानों को  श्रद्धांजलि दी गई,चीनी सेना का यह कृत्य  अतिशय निंदनीय हैं ऐसे कठिन समय में हम सब भारतीय सेना के साथ हैं और हमेसा रहेंगे ऐसी भावना एडवोकेट राखी बारोड ने  व्यक्त की.

चीन के खिलाफ किए गए इस आंदोलन में  स्वयंसेवक संघ के  सहकार्यवाह रोहित पांडेय, राष्ट्र सेविका समिति की  रश्मि पांडेय, भाजपा के  नाथू  यादव, अमित बारोड, आकाश रंदिवे, भीम यादव, शाश्वत पांडेय, राहुल सोनी, राज गुप्ता, जवाहर यादव, रामबाबू यादव, मनीष कांबळे आदि मुख्य लोग उपस्थित थे.