दूसरे राज्यों से आने वाले प्रवासियों के लिए बनें नियम

Loading

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने की मांग

कल्याण. दूसरे राज्यों से कल्याण शहर में आने वाले प्रवासियों का नियमन करने की मांग महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के विभाग अध्यक्ष कपिल पवार ने मनपा आयुक्त और महात्मा फुले स्टेशन, बाजारपेठ पुलिस स्टेशन और खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक से एक निवेदन के माध्यम से  की है.

महाराष्ट्र में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने से कुछ दिनों से दूसरे राज्यों से रेल, बस, जीप और अन्य निजी वाहनों से  भारी संख्या में परप्रांतीय कल्याण शहर में प्रवेश कर रहे हैं. यह निजी वाहन अधिकतर मध्य रात्रि के समय कल्याण में  छत्रपति शिवाजी महाराज चौक, गांधारी पूल, शहाड चौक मार्ग  आदि की तरफ से  शहर में प्रवेश कर रहे हैं. उक्त प्रवासियों  के स्वास्थ्य की किसी प्रकार चिकित्सीय जांच नहीं होती हैं. प्रवासियों के आगमन एवं गंतव्य स्थान के बारे में अनभिज्ञता से किसी प्रकार का नियंत्रण नहीं होने के चलते कोरोना के बढ़ते प्रभाव के दौरान किसी प्रकार का अलगाववास के अभाव से कोरोना का प्रभाव बढ़ रह है.

उक्त प्रवासियों के आगमन और गंतव्य स्थान के बारे में  अनभिज्ञता से शहर की कानून व सुव्यवस्था की दृष्टि से भी चिंता की बात है. उक्त प्रवासी प्रमुख रूप से रोजगार कर लिए  शहर प्रवेश कर रहे हैं, जिनकी हाई कोर्ट के  निर्देशानुसार उनकी जानकारी इक्कठा करना भी  बंधनकारक हैं. कल्याण में  कोरोना का प्रभाव तेजी  से बढ़ रहा है, जिसको ध्यान में रखते हुए इस पर नियंत्रण रखने और आवश्यकतानुसार सतर्क रहने की जरूरत है. सरकार शहर में रहने वाले नागरिकों पर कड़ा कानूनी नियम लगा रही है, मगर दूसरे प्रांतों से आने वाले प्रवासियों पर कोई अंकुश नही हैं, ऐसी प्रतिक्रिया मनसे के प्रदेश सचिव  इरफान शेख ने व्यक्त की.